Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

झारखण्ड

झारखण्ड वासियों को अब रांची के राज अस्पताल में मिलेगी विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

Published

on

raj hospital Ranchi

Loading

रांची। झारखण्ड की राजधानी रांची के राज अस्पताल में आज शुक्रवार दोपहर से लेकर शाम तक आर्टेमिस अस्पताल (गुड़गांव) के प्रख्यात लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. गिरिराज बोरा ने ओपीडी में चिकित्सीय परामर्श दिया।

डॉ. गिरिराज बोरा-लीवर ट्रांसप्लांट के अलावा, लीवर कैंसर, बाइल डक्ट कैंसर, गॉल ब्लॉडर कैंसर जैसी खतरनाक बिमारियों से संबंधित समस्याओं के उपचार हेतु राज अस्पताल में मौजूद थे। बता दें कि राज अस्पताल, रांची विगत 31 सालों से झारखण्ड वासियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का किफायती दर पर उच्च गुणवत्ता पूर्ण एवं सटीक उपचार मुहैया करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहा है।

इसी दिशा में पहल करते हुए अस्पताल ने झारखण्ड वासियों के लिए रांची शहर में ही विश्व स्तरीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आर्टेमिस अस्पताल (गुड़गांव) के साझा प्रयास में यह कदम उठाया है।

आमतौर पर प्रायः लिवर ट्रांसप्लांट करने के लिए झारखंड वासियों को झारखंड से बाहर जाना पड़ता था, राज हॉस्पिटल रांची में यह सुविधा मुहैया कराकर अस्पताल में झारखंड वासियों को एक और नई सौगात दी है।

अब लिवर ट्रांसप्लांट संबंधित समस्याओं के लिए राज अस्पताल में डॉo गिरिराज बोरा प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को अपनी चिकित्सीय परामर्श देंगे जिसका लाभ झारखंड वासी उठा सकेंगे।

Continue Reading

झारखण्ड

रांची के मशहूर बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह का पता नहीं

Published

on

Loading

रांची। रांची के जाने माने बिल्डर नीरज सहाय ने गुरुवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित हिनू में घटी है। गुरुवार सुबह गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे।

पुलिस के आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती काराया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज सहाय रांची के मशहूर बिल्डर थे उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। घटना के संबंध में डोरंडा थाना प्रभारी आनंद किशोर ने बताया नीरज सहाय ने हिनू स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे यह हादसा हुआ है।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। परिजनों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि कारोबार में नुकसान की वजह से वह तनाव में थे। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

Continue Reading

Trending