Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘सब मोदी चोर हैं’ बयान पर राहुल गांधी को HC से झटका, सिविल कोर्ट जाने का निर्देश

Published

on

rahul gandhi

Loading

रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका खारिज करते हुए उन्हें अपनी बात रांची के सिविल कोर्ट में कहने का निर्देश दिया है।

जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने कहा कि वह जिन बिंदुओं को हाईकोर्ट में उठा रहे हैं उन्हें सिविल कोर्ट में उठाना चाहिए। इसके पूर्व हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया था।

राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने शिकायत दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान रांची में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि जिनके नाम के आगे मोदी लगा है वह सभी चोर हैं।

इससे मोदी समाज आहत हुआ है और उनके सम्मान को ठेस लगा है। राहुल गांधी के खिलाफ अदालत से कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया गया था।

क्या है पूरा मामला

राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रांची के अलावा कुछ अन्य रैलियों में विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ”नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी… इन सभी का एक ही उपनाम मोदी कैसे है ? सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे है?”

राहुल गांधी ने कथित तौर पर जब यह टिप्पणी की थी तब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। राहुल गांधी के खिलाफ दूसरे राज्यों में भी केस दर्ज कराए गए थे। पिछले साल इसी बयान को लेकर वह सूरत की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए थे और माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा था कि वह व्यंग्य कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा था कि अब बहुत कुछ याद नहीं है।

नेशनल

कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है

Published

on

Loading

बेलगावी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेलगावी में एक जनसभा को सम्बोधित किया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जब भारत उभरता है और मजबूत होता है, तो हर किसी को गर्व महसूस होता है। लेकिन कांग्रेस देशहित से इतना दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना उलझ गई है कि उसे देशहित की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है। पीएम ने आगे कहा कि कोविड टीकों पर सवाल उठाने से लेकर ईवीएम पर संदेह करने तक कांग्रेस ने भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस को कड़ी फटकार लगाई है।

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस के शहजादे को हमारे राजा-महाराजाओं के योगदान याद नहीं आते। ये वोटबैंक की राजनीति के लिए राजा-महाराजाओं के खिलाफ बोलने की हिम्मत करते हैं और नवाबों, बादशाहों और सुलतानों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है।
पीएम ने कहा कि ईवीएम पर कांग्रेस का झूठ और अफवाहें देश के लोकतंत्र के अपमान के अलावा और कुछ नहीं है। इसके लिए उसे माफ़ी मांगनी चाहिए। पीएम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार तुष्टिकरण को ही प्राथमिकता देती है, उनके लिए नेहा जैसी बेटियों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है। उनको सिर्फ अपनी वोटबैंक की चिंता है। पीएम ने कहा कि जब बेंगलुरु के कैफे में बम धमाका हुआ, तभी कांग्रेस ने गंभीरता से नहीं लिया। यही नहीं, कांग्रेस ने वोट के लिए पीएफआई जो आतंकवाद को पनाह देने वाला देश विरोधी संगठन है, जिस पर मोदी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट वायनाड जीतने के लिए ऐसे पीएफआई आतंकी संगठन का बचाव करने में लगी है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे और उनकी बहन कह रहे हैं चुनाव जीते तो पूरे देश का एक्सरे करेंगे, आपकी संपत्ति का एक्सरे किया जाएगा। बैंक के लॉकर, कितने वाहन है, कितने घर हैं, महिलाओं के पास स्त्रीधन कितना है, सबका एक्सरे किया जाएगा। मंगलसूत्र का एक्सरे किया जाएगा। हर घर में छापा मारेंगे, आपकी संपत्ति पर कब्जा करेंगे। कांग्रेस इसे अपनी पसंदीदा वोट बैंक को बांट देगी। पीएम ने कहा कि मैं कांग्रेस को कहना चाहता हूं आपके खेल को पूरा नहीं होने दूंगा।

Continue Reading

Trending