Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हार के बाद बुधवार को पहली बार अमेठी जाएंगे राहुल गांधी, पहुंचते ही करेंगे ये काम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी के हाथों करारी शिकस्त झेलने के बाद राहुल गांधी पहली बार बुधवार को अमेठी का दौरा करेंगे।

जानकारी के मुताबिक इस दौरे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ नजर आ सकती हैं। राहुल गांधी निर्मला इंस्टीट्यूट ऑफ विमेन एजुकेशन, गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त बैठक करेंगे।

कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी 12 बजे दोपहर में बैठक करेंगे। इसके बाद वह 2 बजकर 30 मिनट पर एक दिवंगत ब्लॉक प्रमुख द्विंदा प्रसाद द्विवेदी के परिवार वालों से बाभनपुर गांव में मुलाकात करेंगे।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राहुल अमेठी के गौरीगंज (जिला मुख्यालय) में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह आम लोगों से भी बातचीत करने के लिए कुछ समय निकालेंगे।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार की परंपरागत सीट कहे जाने वाली अमेठी से राहुल गांधी को हरा दिया था।

स्मृति ने राहुल को करीब 55 हजार के भारी अंतर से हराया था। अपनी सीट भी न बचा पाने की वजह से राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending