मुख्य समाचार
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- डेटा चोरी पर राहुल मांगें माफी
नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राहुल गांधी से माफी की मांग की और उनसे आग्रह किया कि राजनीतिक परामर्श फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका (सीए) पर डेटा चोरी के आरोपों के मद्देनजर मतदाताओं को बहकाया न जाए और न तो समाज को बांटने का काम किया जाए।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया, “चूंकि अब चुनावों में धांधली करने में कैम्ब्रिज एनालिटिका की भूमिका स्पष्ट है और फेसबुक ने इसे रोकने और भारत के चुनावों की ईमानदारी बनाए रखने का आश्वासन दिया है, लिहाजा ईमानदारी का तकाजा यह है कि राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में मतदाताओं को न बहकाने और समाज को नहीं बांटने का वादा करना चाहिए।”
प्रसाद की यह टिप्पणी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग द्वारा मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष यह स्वीकार करने के बाद आई है कि सीए ने अनुचित तरीके से डेटा में सेंधमारी की और उन्होंने यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि 2018 में दुनियाभर में होने वाले चुनावों में कोई भी दखल नहीं देगा।
इससे पहले आए एक वीडियो में सीए के निलंबित सीईओ अलेक्जेंडर निक्स के कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का पोस्टर नजर आ रहा है। यह बीबीसी के लिए बनी वृत्तचित्र श्रृंखला का हिस्सा है, जो 2017 में रिलीज हुआ। मुखबिर क्रिस्टोफर वाइली ने ब्रिटिश सांसदों के सामने गवाही में खुलासा किया कि सीए ने बड़े पैमाने पर भारत में काम किया और उन्हें यकीन है कि कांग्रेस कंपनी के ग्राहकों में से एक थी।
जुकरबर्ग ने मंगलवार को स्वीकार किया कि कंपनी ने दूसरों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किए जा रहे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। फेसबुक के सीईओ ने कहा कि हम जो अब जानते हैं, वह यह है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने इसे खरीदकर अनुचित तरीके से जानकारी प्राप्त की। हमने जब पहली बार कैमिब्रज एनालिटिका से संपर्क किया, उन लोगों ने हमें बताया कि उन्होंने डेटा डिलीट कर दिया है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस