ऑफ़बीट
क्या पैगम्बर मोहम्मद की वंशज हैं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ?
क्या ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब की वंशज हैं? इतिहासकारों ने 43 पीढिय़ों पर स्टडी के बाद ऐसे दावे किए हैं। दरअसल, मोरक्को के एक अखबार की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है, जिसके बाद यह खबर सुर्खियों में है।
मोरक्को के अरबी अखबार अल-औसबा में प्रकाशित रिपोर्ट में दावा किया गया है क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय कभी स्पेन में राज करने वाले अरबी बादशाहों की वंशज हैं। वहीं फातिमा हजरत मोहम्मद की बेटी थीं और उनके वंशज स्पेन के राजा थे, जिनसे महारानी का संबंध है। इसी वजह से, महारानी को पैगम्बर मोहम्मद की वंशज कहा जा रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एलिजाबेथ पैगम्बर मोहम्मद की बेटी फातिमा की 43वीं पीढ़ी से सम्बन्ध रखती हैं। वैसे ऐसा अध्ययन पहली बार 1986 में हैरोल्ड बी ब्रुक्स बेकर नामक वंशावली विशेषज्ञ ने पेश किया था।
मोरक्को के अखबार के अलावा मशहूर अखबार ‘डेली मेल’ और ‘ब्रिटिश डेली’ ने भी इस पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। इतिहासकारों के मुताबिक, रिसर्च और स्टडी के नतीजों से ऐसा लगता है कि महारानी एलिजाबेथ-2 की ब्लडलाइन 14वीं सदी के अर्ल ऑफ कैम्ब्रिज से है। ये ब्ल्डलाइन मध्यकालीन मुस्लिम स्पेन से लेकर पैगंबर की बेटी फातिमा तक जाती है। हालांकि, इन दावों पर बकिंघम पैलेस ने कोई भी जवाब देने से इन्कार कर दिया है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
नेशनल2 days ago
पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
इब्राहिम रईसी के निधन पर शोक पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- दुःख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है
-
नेशनल2 days ago
जमशेदपुर में बोले पीएम मोदी- पूरा हिंदुस्तान कह रहा है, फिर एक बार, मोदी सरकार
-
नेशनल1 day ago
पांचवें चरण में यूपी की इन 14 सीटों पर डाले जा रहे वोट, राहुल-राजनाथ समेत कई दिग्गज मैदान में
-
नेशनल1 day ago
ओडिशा के ढेंकानाल में बोले पीएम मोदी, मैंने ओडिशा और देश की सुख समृद्धि के लिए भगवान जगन्नाथ से आशीर्वाद मांगा
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण की 49 सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला
-
नेशनल2 days ago
स्वाति मालीवाल ने निर्भया कांड को किया याद, कहा- अब पार्टी के लोग एक आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं
-
नेशनल2 days ago
बाबा रामदेव की सोन पापड़ी भी टेस्ट में ‘फेल’, असिस्टेंट मैनेजर समेत 3 को 6 महीने की जेल