Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली हुई गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी फरार!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर उनके पुतले को गोली मारने के मामले में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूजा ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनके पुतले को गोली मारी थी। बाद में इस वीडियो भी सामने आया था। सोशल मीडिया पर पूजा का वीडियो वायरल होने के बाद से वह फरार थीं।

उनकी गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह दिल्ली से नोएडा में एंट्री करने की कोशिश कर रही थीं। इस मामले कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अभी तक इस मामले में 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस आज यानि बुधवार को पूजा पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को कोर्ट में पेश करेगी। आपको बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को उनके पुतले को पूजा शकुन पांडेय ने एयर पिस्टल से गोली मारी थी।

इसके बाद इसका वीडियो भी सामने आया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके बाद पूजा पांडेय अंडरग्राउंड हो गई थीं, लेकिन पुलिस उसकी तलाश में जोरशोर से जुटी रही और आखिरकर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिछले कई दिनों से पूजा पांडेय समेत मामले के सभी 13 आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां चलाने की घटना के बाद से हिंदू महासभा की पूजा शकुन पांडेय की कई पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ नजर आ रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में पूजा शकुन पांडेय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के साथ भी दिख रही हैं।

 

नेशनल

प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार

Published

on

Loading

बेंगलुरु। एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के देश छोड़कर फरार हो गए हैं। सेक्स स्कैंडल के सामने आने के बाद विरोधी लगातार उनपर सवाल उठा रहे हैं। अब इस मामले में भारी हंगामे को देखते हुए जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जेडीएस की कोर कमिटी की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रज्वल रेवान्ना को शो कॉस नोटिस भी भेजा गया है।

कर्नाटक सरकार ने गठित की एसआईटी

कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि बरामद की गई पेन ड्राइव्स में 2800 के आसपास अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और अश्लील तस्वीरें हैं। सभी क्लिप्स में आवाज़ प्रज्‍वल रेवन्ना की बताई जा रही है। कुछ महिलाओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती भी दिख रही है। हालांकि ज़्यादातर महिलाएं जो प्रज्‍वल रेवन्ना की शिकार बनीं, वो विरोध नहीं कर पाईं। ये आरोप भी लग रहे हैं कि इन वीडियो को प्रज्‍वल ने खुद रिकॉर्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल भी किया।

Continue Reading

Trending