Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा आईफा के मंच पर हुईं नर्वस

Published

on

प्रियंका चोपड़ा, आईफा 2016

Loading

प्रियंका चोपड़ा, आईफा 2016

priyanka chopra iifa 2016

मुंबई| बॉलीवुड ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह मेड्रिड में चल रहे 17वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में गुनगुनाने से पहले नर्वस हैं।

अंतर्राष्ट्रीय-जगत में कदम रख चुकीं प्रियंका ने ट्विटर पर प्रशंसकों से अपने कार्यक्रम के बारे में जानकारी साझा की।

उन्होंने लिखा, “आईआईएफए 2016 के लिए क्रेजी तैयारी और पहली बार इसमें गाने को लेकर नर्वस हूं।”

चार दिवसीय आईफा फिल्म समारोह रविवार को पुरस्कार समारोह के साथ समाप्त होगा। अभिनेत्री ने स्पेन में अपने प्रशंसकों से भी मुलाकात की। टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम किया। वह इस साल ऑस्कर कार्यक्रम में भी नजर आईं थी।

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending