Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को बीच सड़क से जबरदस्ती उठा ले गई न्यूयॉर्क पुलिस, जानिए पूरा मामला

Published

on

प्रियंका चोपड़ा

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग का लोहा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड भी मानता है। बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में भी भारत का नाम रोशन कर रही हैं। इसी बीच प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा

(साभार इंटरनेट)

तस्वीर में साफतौर पर देखा जा सकता है कि प्रियंका को पुलिस जबरदस्ती उठाकर ले जा रही है। तस्वीर को देख एक पल को आपको भी लगेगा कि प्रियंका को अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका की यह तस्वीर क्वांटिको के तीसरे सीजन की शूटिंग के दौरान की है। इस टीवी सीरीज में प्रियंका FBI एजेंट की भूमिका निभा रही हैं। शूटिंग के दौरान आई तस्वीरों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार क्वांटिको का तीसरा सीजन बेहद धमाकेदार होने वाला है।

प्रियंका चोपड़ा

(साभार इंटरनेट)

गौरतलब है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘बेवॉच’ से उन्होंने सबको दीवाना बना दिया था। फिलहाल वो ‘इजंट इट रोमांटिक’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में प्रियंका योगा एम्बेसडर इसाबेला का किरदार निभाती नजर आएंगी।

इस एक्ट्रेस ने अपने ही पिता के साथ बनाया संबंध, आज है सलाखों के पीछे

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending