Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Exclusive Photos : प्रियंका की शादी की फोटोज हुईं लीक, लाल जोड़े में आईं नजर

Published

on

Loading

रविवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की धूमधाम से शादी हुई। रविवार को दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। दोनों की शादी की हर रस्म जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई है। राजशाही ठाठबाठ से दोनों की शादी हुई है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कुछ देर पहले ही दोनों की शादी के लिए घोडे़ और हाथी को सजाया गया था। जिस पर बैठकर निक जोनस प्रिंयका को लेने आए। रिपोर्ट के मुताबिक निक एक विंटेज कार में बैठकर आए।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दोनों आज हिंदू वेडिंग कर चुके हैं। कल ही दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग की। सफेद गाऊन में दुल्हन बनी प्रियंका ने निक को आई डू कह दिया है।जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी के बाद जमकर आतिशबाजी हुई।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

आपको बता दें, 29 नवंबर से इस महल में प्रियंका की शादी की रस्में चल रही है। पहले प्रियंका ने मेहंदी की फोटोज़ शेयर की थी। जिसमें वो जाने माने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के मल्टीकलर लंहगे में नजर आई।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

तो वहीं संगीत सेरेमनी में प्रियंका ने गोल्डन सिल्वर साड़ी पहनी। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी। खैर अब दोनों हमेशा के लिए एक हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि 4 दिसंबर को दोनों दिल्ली में एक रिसेप्शन देने वाले हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

संगीत सेरेमनी – 

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मेहंदी सेरेमनी – 

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending