Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रिंस नरूला ने जीता बिग बॉस नौ

Published

on

प्रिंस नरूला, टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस नौ', 'एमटीवी रोडीज एक्स 2', 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 8'

Loading

मुंबई| प्रिंस नरूला ने टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस नौ’ जीत लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने जीत की हैट्रिक लगाई है। प्रिंस इससे पहले ‘एमटीवी रोडीज एक्स 2’ और ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 8’ का खिताब अपने नाम कर चुका है। प्रिंस को ईनाम के तौर पर बिग बॉस ट्रॉफी के साथ-साथ 35 लाख रुपये की धनराशि दी गई, जिसमें से प्रिंस ने पांच लाख रुपये की धनराशि सलमान खान की चैरिटी संस्था ‘बीइंग ह्यूमन’ को दान कर दी। प्रिंस शो के शुरू से ही चर्चा में थे। टास्क से लेकर अपने झगड़ों तक उन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचे रखा। शो में वाइल्डकार्ड एंट्री ऋषभ सिन्हा फर्स्ट रनर अप, अभिनेत्री मंदना करीमी सेकंड रनर अप घोषित की गई। शो के ग्रैंड फिनाले बहुत ही धमाकेदार रहा। शो में कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर भी अपनी फिल्म ‘फितूर’ को प्रमोट करने पहुंचे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending