Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

समोसा चोर निकला ब्रिटेन का राजकुमार, देखिए वायरल वीडियो

Published

on

Loading

आपको स्कूल में 15 अगस्त या 26 जनवरी में मिलने वाला समोसा तो याद ही होगा। कई बार तो बचपन में घर पर गिनती के समोसे आने पर चोरी छुपके एक समोसा ज्यादा सटक जाना भी किसी अचीवमेंट से कम नहीं होता था। अब ऐसा कौन है जिसे समोसे से प्यार न हो।

अक्सर समोसा अपने प्यार में चोरी भी करवा लेता है। अब भले ही वह ब्रिटेन के राजकुमार ही क्यों न हो। जी हां, आपने सही पढ़ा। हाल ही में ब्रिटेन के राजकुमार हैरी को एक समारोह से समोसा चुराते हुए देखा गया।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रिंस हैरी की वाइफ मेगन मर्केल कहीं और व्यस्त हैं। इसी बीच प्रिंस अपनी प्लेट से कुछ उठा कर अपने पीछे छिपा लेते हैं। वह हंसते हुए चुपके से इसे लेकर अपनी कार में बैठ जाते हैं।

बता दें, लंदन के ग्रेनफेल टावर में 2017 में लगी आग के पीड़ितों ने एक कुक बुक लॉन्च की है। प्रिंस हैरी वाइफ के साथ इसी बुक लॉन्च में शामिल होने के लिए आए थे। ट्विटर पर प्रिंस की इस मासूम शरारत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी शरारती हंसी की तारीफ कर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending