Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

27 सितंबर को UN में भाषण देंगे पीएम मोदी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 27 सितंतबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) जनरल असेंबली के वार्षिक उच्चस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। न्यूयॉर्क में होने वाले इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी कई देशों के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बातचीत भी करेंगे। जानकारी के मुताबतिक पीएम मोदी के संबोधन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का संबोधन होगा।

यूनाइटेन नेशंस जनरल असेंबली की सूची के मुताबिक 74वें सत्र की बहस के लिए पीएम मोदी 27 सितंबर की सुबह सत्र को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने पहली बार इस सभा को साल 2014 में संबोधित किया था। इस बार का ये संबोधन उनके दूसरे कार्यकाल का पहला होगा।

वहीं पीएम मोदी के संबोधन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का संबोधन होगा. वक्ताओं की सूची बताती है कि 112 राज्य प्रमुख और 30 से अधिक देशों के विदेश मंत्री जनरल डिबेट को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।

जनरल डिबेट की शुरुआत 24 सितंबर को होगी जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने साल 2017 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र की महासभा को संबोधित किया था। महासभा के संबोधन की शुरुआत ब्राजील से होगी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन होगा।

नेशनल

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

पिछले काफी दिनों से अरविंदर सिंह लवली प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे, वह चाहते थे कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिले लेकिन ऐसा न होने पर वे नाराज बताए जा रहे थे। वहीं अब अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी से नाराजगी की अहम वजह आम आदमी पार्टी से गठबंधन भी बताया है।

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

अपने इस्तीफे में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की पीड़ा को न देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्र में किए गए कथित कार्यों को लेकर आप के झूठे प्रचार का समर्थन किया। लवली ने स्पष्ट तौर पर कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

Continue Reading

Trending