Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राष्ट्रपति की मौजूदगी में अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू का आगाज

Published

on

Loading

अंजलि ओझा

आईएनएस सुनैना से।  विशाखापत्तनम में शनिवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू या बेड़ा समीक्षा का आगाज हो गया। इसमें हिस्सा लेने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य गणमान्य लोग यहां पहुंचे।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी फ्लीट रिव्यू कर रहे हैं। वह इस क्रम में आईएनएस सुमित्रा पर सवार हुए और नौसेना के बेड़े का मुआयना कर रहे हैं।

आईएनएस सुमित्रा एक गश्ती जलपोत है। इस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई।

आईएनएस सुनैना पर संवाददाता भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के जलपोत के पीछे जहाजों की कतार में आईएनएस सुनैना चौथा जहाज था।

फ्लीट रिव्यू में भारतीय नौसेना के 71 जहाज हैं, जिसमें आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विराट दोनों शामिल हैं।

आईएनएस विराट हालांकि जल्द ही भारतीय नौसेना बेड़े को अलविदा कह देगा।

अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू में लगभग 50 देशों की नौसेनाएं और 24 विदेशी जहाज हिस्सा ले रहे हैं। भारत दूसरी बार फ्लीट रिव्यू की मेजबानी कर रहा है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending