Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

लखपति दीदी योजना से सशक्त होंगी महिलाएं, विकास के लिए आधी आबादी की भूमिका अहम: राष्ट्रपति

Published

on

President murmu says

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर महिला का सशक्त होना जरूरी है। यह हर महिला की ताकत, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण पर निर्भर है। राष्ट्रपति जैसलमेर में ‘लखपति दीदी’ सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार का राजस्थान में 11 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। उन्होंने हाशिये पर मौजूद महिलाओं के उत्थान में स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में ‘लखपति दीदी’ योजना की घोषणा की। इसमें दो करोड़ महिलाओं को लघु उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण शामिल है।

मुर्मू ने कहा, कोई देश अपनी 50 प्रतिशत आबादी को नजरअंदाज करके आगे नहीं बढ़ सकता। देश के लोगों को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी एक विकसित राष्ट्र के रूप में मनाएगा।

देश की रक्षा में सैनिकों की प्रतिबद्धता की सराहना की

अपनी जैसलमेर यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने पोकरण फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा आयोजित एक एकीकृत गोलाबारी अभ्यास देखा। उन्होंने सैनिकों से बातचीत की। देश की रक्षा में उनकी प्रतिबद्धता और तैयारियों के लिए सराहना की।

इस दौरान जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में राज्य के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल हुए।

नेशनल

केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव जीते तो पहले योगी जी को निपटाएंगे, फिर अमित शाह को पीएम बनाएंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद आज कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा कर आर्शीवाद लिया। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। इसके बाद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के हेडक्वार्टर पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि आप सब लोगों के बीच वापस लौट कर मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है। हमें मिलकर अपने देश को तानाशाही से बचाना है, मैं अपनी पूरी ताक़त से लड़ूँगा, मुझे देश के 140 करोड़ लोगों का समर्थन चाहिए.।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि वो भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं लेकिन देश के सबसे बड़े चोर उचक्कों को उन्होंने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने ऐसे लोगों के सारे ईडी-सीबीआई के मामले खत्म कर दिए। मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो केजरीवाल से सीखिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी द्वारा एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया गया है। देश को ये समझने की जरूरत है। पीएम मोदी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। वो वन नेशन, वन लीडर चाहते हैं।

ये जितने विपक्ष के नेता हैं उन्हें जेल भेजेंगे। अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे। जितने भी विपक्ष के नेता हैं जेल में होंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं भाजपा से पूछता हूं कि आपका PM कौन होगा? मोदी जी अगले वर्ष 75 साल के हो रहे हैं। भाजपा के अंदर 2014 में मोदी जी ने खुद नियम बनाए थे कि बीजेपी में जो भी 75 साल का होगा उसे रियाटर कर दिया जाएगा। अब मोदी जी रिटायर होने वाले हैं।

उन्होंने कहा, मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि आपका प्रधानमंत्री का दावेदार कौन हैं। उन्होंने कहा कि अगर इनकी सरकार बनी तो पहले अगले दो महीने में ये योगीजी को निपटाएंगे, उसके बाद मोदीजी के सबसे खास अमित शाहजी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि मोदीजी अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।

-केजरीवाल ने कहा कि आप (बीजेपी) कुछ काम न करो और आम आदमी पार्टी को कुचल दो ये जनतंत्र नहीं हैं। 75 साल में इस तरह किसी भी पार्टी के नेताओं को प्रताड़ित नहीं किया गया, जितना AAP को किया गया। पीएम मोदी कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं। उन्होंने अपनी पार्टी में भ्रष्टाचारियों को शामिल कर लिया है। किसी को डिप्टी सीएन बना देते हैं औऱ मंत्री बना देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है तो हमसे सीखें। पंजाब के अंदर हमारे मंत्री ने पैसे मांगे, किसी को नहीं पता था लेकिन हमने उसके खिलाफ एक्शन लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर उन्होंने मैसेज दिया कि अगर मैं केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता हूं तो किसी को भी अरेस्ट कर सकता हूं।

 

Continue Reading

Trending