Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेगूसराय की सुरक्षा के लिए गुप्ता-लखमिनिया बांध को रिंग बांध बनाने का प्रस्ताव तैयार करें : संजय झा

Published

on

Loading

बेगूसराय। जल संसाधन मंत्री ने बेगूसराय से मटिहानी-खोरमपुर ढाला होते हुए जाकर गुप्ता-लखमिनिया बांध का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि माननीय मुखमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल जब बेगूसराय जिले में आए थे, तब उन्होंने गुप्ता-लखमिनिया बांध को बेगूसराय और आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए रिंग बांध के रूप में परिवर्तित कराने की घोषणा की थी।

जल संसाधन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसके लिए यथाशीघ्र विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें। संजय कुमार झा ने कहा कि थर्मल पावर स्टेशन (एनटीपीसी) से लेकर खोरमपुर ढाला तक करीब 10 किलोमीटर लंबाई में गुप्ता-लखमिनिया बांध का उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा तथा इसे रिंग बांध के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इससे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों की लाखो की आबादी को बाढ़ से स्थाई सुरक्षा मिलेगी।

संजय कुमार झा ने कहा कि बेगूसराय बिहार का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। यहां गंगा नदी के किनारे थर्मल पावर स्टेशन (एनटीपीसी) सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठान हैं। रिंग बांध के निर्माण से इन प्रतिष्ठानों के साथ-साथ संपूर्ण बेगूसराय औद्योगिक क्षेत्र और बेगूसराय नगर निगम की बाढ़ से सुरक्षा पुख्ता हो जाएगी। जल संसाधन मंत्री द्वारा बांध के निरीक्षण के दौरान पर मटिहानी के विधायक श्री राजकुमार सिंह, जिले के कई जदयू नेता-कार्यकर्ता और जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख, बाढ़ सहित कई वरीय अभियंता मौजूद थे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के मिर्जापुर में भीषण गर्मी का कहर, चुनाव ड्यूटी पर लगे 13 कर्मचारियों की मौत से मचा हड़कंप

Published

on

Loading

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर में चुनाव ड्यूटी में लगे 13 मतदान कर्मियों की मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है सभी की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। यहां स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने यह जानकारी दी। मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजबहादुर कमल कहा कि मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, सीएमओ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है।

जिले में एक जून काे मतदान कराने के लिए नगर के पॉलिटेक्निक परिसर से फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। दोपहर दस बजे के बाद अचानक होमगार्ड्स, सिपाही, पीएसी के जवान व पैरामिलिट्री के कुछ जवान गश्त खाकर गिरने लगे। कोई पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गया। देखते ही देखते वह कोमा में चले गए। यह देख तत्काल वहां मौजूद अन्य लोग जवानों को लेकर अस्पताल पहुंचे। दोपहर दो बजे तक करीब 30 होमगार्ड्स, पीएसी व सीआरपीएफ के जवान भर्ती किए जा चुके थे।

वहीं, शाम चार बजते बजते 40 जवान भर्ती कर लिए गए। इसमें सात होमगार्ड्स के जवानों की मौत हो गई। मृतकों में गोंडा के बच्चाराम, प्रयागराज के त्रिभुवन सिंह, बस्ती के रहने वाले सत्य प्रकाश, गोंडा के रहने वाले रामजियावन, सिकंदरपुर महगांव कछार कौशांबी के रामकरन शामिल है। इनके अलावा भी 6 लोगों की मौत हुई है।

 

Continue Reading

Trending