Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

सीएम नीतीश को विकास आयुक्त ने भेंट की बिहार का पुरातात्विक एटलस

Published

on

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने आज बिहार का पुरातात्विक एटलस पुस्तक भेंट की। श्री कुमार को मंगलवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने बिहार विरासत विकास समिति, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘बिहार का पुरातात्विक एटलस’ (अंग्रेजी और हिन्दी संस्करण) भेंट की। बिहार का पुरातात्विक एटलस के लेखक विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह हैं, जिसका सम्पादन एक सम्पादक मंडल द्वारा किया गया है।

यह पुस्तक 400 पृष्ठों का है, जिसमें 802 उच्च गुणवत्ता युक्त छायाचित्र और 21 मानचित्र शामिल हैं। एटलस में प्रदर्शित सभी मानचित्र सर्वे ऑफ इण्डिया, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैं। बिहार का पुरातात्विक एटलस राज्य में पुरातात्विक धरोहर संबंधी प्रकाशन के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयास है। बिहार की पुरातात्विक धरोहर जो बहु-स्तरीय एवं बहु-आयामी है को समझ पाना एक दुरूह कार्य रहा है। बहुरंगी मानचित्र इस तरह से तैयार किए गए हैं कि विभिन्न कालखंडों में बनती-बिगड़ती संस्कृतियों और सभ्यताओं के परिवर्तन क्रम को आसानी से समझा जा सकता है।

इस पुस्तक को मुख्य तौर पर तीन हिस्सों में विभाजित किया गया है- संघ संरक्षित पुरास्थल, राज्य संरक्षित पुरास्थल एवं अन्य ऐसे स्थल जो सुरक्षित घोषित नहीं किये गए हैं। अन्य श्रेणी के पुरास्थलों एवं स्मारकों के विवरणों को आधुनिक प्रशासनिक प्रमंडलों की इकाइयों के अन्तर्गत रखा गया है। इसके साथ ही पुरास्थलों एवं स्मारकों को उनके कालानुक्रम के अनुसार भी चिह्नित कर मानचित्रों में दर्शाया गया है। इस पुस्तक से बिहार के दीर्घकालीन, व्यापक एवं जटिल धरोहर के संबंध में प्रामाणिक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending