Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से की मोस्ट वांटेड आतंकी के प्रत्यर्पण की मांग

Published

on

Hafiz Saeed India extradition

Loading

नई दिल्ली। भारत सरकार पाकिस्तान के मोस्ट वांटिड आतंकी हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी में है। सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज को भारत सौंपने की मांग की है।

हाफिज के प्रत्यर्पण की मांग

पाकिस्तानी मीडिया इस्लामाबाद पोस्ट की माने तो भारत सरकार ने अधिकारिक तौर पर हाफिज सईद के भारत प्रत्यर्पण की मांग की है। पाक के विदेश मंत्रालय को भारत से अनुरोध प्राप्त हुआ है कि वो हाफिज के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करे।

26/11 हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज

हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है। हमले में अमेरिकियों समेत 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

अमेरिका ने रखा हुआ है इनाम

हाफिज सईद के संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी रखा हुआ है। अमेरिका ने हाफिज के संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को भी आतंकी घोषित किया है और उसपर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। आतंकी फंडिंग मामले में उसे जेल में बंद किया गया है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending