Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘ओडिशा के मोदी’ ने इस चीज में प्रधानमंत्री को भी दे दी मात, जानकर होगी हैरान

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

इसके बाद अमित शाह समेत 57 और मंत्रियों ने पद और गोपनियता की शपथ ली। लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में सबसे ज्यादा ताली बटोरने के मामले में एक शख्स ने पीएम मोदी को भी मात दे दी।

हम बात कर रहे हैं प्रताप चंद सारंगी की। प्रताप चंद सारंगी जब 56वें नंबर पर शपथ लेने आए तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

हर कोई उनकी सादगी को देखकर उनका कायल हो गया। सारंगी को उनकी सादगी की वजह से ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है।ओडिशा के बालासोर से पहली बार जीतकर संसद पहुंचे प्रताप चंद्र सारंगी को उनके सादगी के लिए जाना जाता है।

वह अपनी लाइफस्टाइल के लिए, अपने सादा जीवन और काम के लिए अकसर ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहते हैं। लंबी दाढ़ी और साधारण से कुर्ते पजामे में शपथ लेते सारंगी की तस्वीरें शुक्रवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल रही।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending