Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कोरोना लॉकडाउनः फर्जी डॉक्टर बनकर सड़क पर घूम रहा था शख्स, फिर पुलिस ने जो किया…

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इस जानलेवा वायरस ने तेजी से अपने पांव फैलाना शुरू कर दिया है। केंद्र की मोदी सरकार इस खतरनाक वायरस से लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

कोरोना पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने 21 दिनों के लिए भारत को लॉकडाउन किया है। लॉकडाउन में लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही है। केवल जरूरी काम के लिए बाहर जाने की छूट दी गई है।

इस बीच कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लॉकडाउन का उल्लघंन कर बाहर घूम रहे हैं तो वहीं कुछ पुलिस को चकमा देने के लिए नई-नई तरकीब भी निकाल रहे हैं।

ऐसे ही एक मामला नोएडा में सामने आया है। यहां एक शख्स ने बाहर घूमने की ऐसी तरकीब निकाली की पुलिस भी हैरान रह गई। चूंकि डॉक्टर इलाज के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं, इसलिए ये शख्स नकली डॉक्टर बन गया।

इसने मास्क पहनी, डॉक्टरों की सफेद ड्रेस का इंतजाम किया और उसे पहनकर नोएडा में बेखौफ घूमने लगा। सड़क पर तफरीह के दौरान थोड़ी ही देर में इस शख्स का सामना पुलिस से हुआ।

पुलिस ने जब इससे बाहर निकलने की वजह पूछी तो इसने खुद को डॉक्टर बताया। लेकिन पुलिसवालों की पारखी नजर से इस शख्स का झूठ तुरंत पकड़ा गया। पुलिस ने जब कुछ और सवाल पूछे तो ये घबराने लगा।

थोड़ी ही सख्ती में इसने सारी सच्चाई बता दी। शख्स ने कहा कि उसने घूमने के लिए डॉक्टर की वर्दी पहन रखा था। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending