नेशनल
केरल के पलक्कड़ में बोले पीएम मोदी, यह चुनाव देश के भविष्य के लिए निर्णय लेने का चुनाव है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी ने अगले 5 वर्षों के लिए ‘विकास’ और ‘विरासत’ का विजन जारी किया है। पलक्कड़ को केरल का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। यहां केरल में कई मंदिर, चर्च और आस्था के स्थान हैं। अगले 5 वर्षों में हम केरल को एक वैश्विक विरासत बनाने के लिए काम करेंगे। हम केरल को राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ेंगे। पीएम ने कहा, इस साल केरल यह सुनिश्चित करेगा कि संसद में उसकी आवाज सुनी जाए।
इस दौरान पीएम मोदी ने यूडीएफ गठबंधन पर भी निशाना साधा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए मोदी सरकार 3.0 में होने वाले कामकाज का जिक्र किया। पीएम मोदी ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा हर संभव प्रयास करने की भी बात कही। पीएम मोदी ने आगे कहा,” यहां की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। यहां केरल में कई मंदिर, चर्च और आस्था के स्थान हैं। अगले 5 वर्षों में हम केरल को एक वैश्विक विरासत बनाने के लिए काम करेंगे। हम केरल को राजमार्गों, एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ेंगे।” प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “यह चुनाव देश के भविष्य के लिए निर्णय लेने का चुनाव है। यह चुनाव आपके उज्ज्वल भविष्य और आपके बच्चों के उज्ज्वल जीवन की गारंटी देने का चुनाव है।”केरल के लोगों पिछले दस वर्षों में देखा है कि कैसे एनडीए सरकार ने दुनिया भर में भारत की साख बढ़ाई है। कांग्रेस सरकार ने भारत की छवि एक कमजोर देश के रूप में बनाई थी। आज जब कोई भारतीय विदेश जाता है। उनका सम्मान किया जाता है। आज का भारत युद्ध में फंसे अपने नागरिकों को बचाने की ताकत रखता है। हम अपने देश के साथ-साथ दूसरे देशों की भी मदद करते हैं दुनिया।”
पीएम मोदी ने आगे कहा,”केरल में एनडीए सरकार के पिछले कार्यकाल में जल जीवन मिशन के तहत 36 लाख से अधिक नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। जिस गति से पूरे देश में जल जीवन जल मिशन चलाया गया है उसकी तुलना में केरल सरकार इतना कुछ नहीं होने दे रही है, वे भ्रष्टाचार करना चाह रहे हैं, इसलिए आज भी केरल में घरों में पीने के पानी का संकट है। केरल में पानी का संकट यहां के राज्य सरकार की असफलता का जीता-जागता उदाहरण है। केरल में 20 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है। यहां दूसरे चरण (26 अप्रैल) को चुनाव होना है। केरल के कासरगोड, कन्नूर, वडकरा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोनान्नी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चालक्कुडी, एर्नाकुलम, इदुक्की, कोट्टायम, आलप्पुझा, मावेलिक्करा, पतनमटिट्टा, कोल्लम, अट्टिंगल और तिरुवनंतपुरम की सीटें पर चुनाव होंगे।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल4 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस