Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एशिया के सबसे बड़े टेक इवेंट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 6G के शुरुआत पर होगी चर्चा

Published

on

PM Modi inaugurates Asia biggest tech event IMC 2023

Loading

नई दिल्ली। एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट India Mobile Congress 2023 (IMC 2023) की शुरूआत आज हो गई है। ये तीन दिवसीय इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया है। बता दें कि इस इवेंट में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े कई अपडेट पेश किए जाएंगे।

इसके अलावा दूरसंचार कंपनियां जैसे Jio, Airtel और Vi  अपनी 5G टेक्नोलॉजी को लेकर अपनी भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेगी। ये इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में आज सुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। यह 3 दिवसीय कार्यक्रम है, जो 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर चक चलेगा। इस इवेंट में टेक्नोलॉजी के विकास के लिए स्टार्टअप और सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

6G टेक्नोलॉजी पर होगी चर्चा

इसके अलावा इवेंट में 5G के विकास और 6G की शुरुआत पर भी चर्चा की जाएगी। तीन दिवसीय इस इवेंट में टेक्नोलॉजी से मानव के विकास को प्रभावित करने वाले कई अहम फैसले लिए जाएंगे, जिसमें एआई, सेमीकंडक्टर और ग्रीन टेक्नोलॉजी अहम विषय होंगे।

टेलीकॉम कंपनियों के लिए खास है इवेंट

भारत की मुख्य टेलीकॉम कंपनियां यानी Jio, Airtel और Vi 5G को लेकर अपने भविष्य के प्लान की बात करेंगे। इसके अलावा ये कंपनिया 5G पर काम करने वाले अपने एप्लिकेशन और सर्विसेज का डेमो भी देंगी।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending