Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अयोध्या पर फैसले के बाद पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन, कही ये बड़ी बात

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम 6 बजे देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए आज के दिन को ऐतिहासिक बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरे देश की इच्छा थी कि इस मामले की अदालत में रोजाना सुनवाई हो। जिसके बाद दशकों तक चली न्यायिक प्रक्रिया का अब समापन हो गया है।

आज दुनिया ने यह भी जान लिया है कि भारत का लोकतंत्र कितना जीवंत है और कितना मजबूत है। फैसला आने के बाद हर वर्ग, हर समुदाय और हर पंथ के लोगों ने खुले दिल से इसे स्वीकार किया है।

यह भारत के पुरातन संस्कृति को प्रतिबिंबित करता है। भारत विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। आज यह मंत्र अपनी पूर्णता के साथ खिला हुआ नजर आता है जिसपर हमें गर्व होता है।

हजारों साल बाद भी किसी को भारत के इस प्राणतत्व को समझना होगा तो वो आज के इस ऐतिहासिक दिन का जरूर उल्लेख करेगा। उन्होंने आगे कहा कि सवा करोड़ की जनता आज नया इतिहास रच रहे हैं।

भारत के न्यायापालिका के इतिहास में भी यह दिन स्वर्णिम अध्याय की तरह है। सुप्रीम कोर्ट की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट ने सबको धैर्य से सुना और यह सर्वसम्मति से इस पर फैसला सुनाया।

पीएम मोदी नए भारत के बारे में बात करते हुए कहा कि आज अयोध्या पर फैसले के साथ 9 नवंबर की तारीख हमे साथ रहकर आगे बढ़ने की सीख दे रही है।

कोर्ट का ये फैसला हमारे लिए नया सवेरा लेकर आया है। इस विवाद पर कई पीढ़ियों पर असर पड़ा है। लेकिन हमें ये संकल्प लेना होगा कि हम नए भारत का निर्माण करते हैं।

हमें सबको साथ लेकर, सबका विश्वास हासिल करते हुए आगे बढ़ना है। राम मंदिर के निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है। अब देश के हर नागरिक पर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें भविष्य के भारत के लिए काम करते रहना है। भारत के सामने चुनौतियां बहुत हैं। मंजिलें और भी हैं। हर भारतीय साथ मिलकर इन लक्ष्यों को हासिल करेगा।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending