Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

ताजमहल के पास नो फ्लाइंग जोन से गुज़रा प्लेन, 16 सेकंड का वीडियो आया सामने, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेश स्थित आगरा के ताजमहल अतिसंवेदनशील स्मारकों में से एक है। यहां हर गतिविधि पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें रहती हैं। सोमवार को लगभग ढाई बजे एक विमान तेजी के साथ उड़ता हुआ यमुना किनारे की मीनार के नजदीक से गुजरा। इसको देखकर सीआईएसएफ जवान और वहां मौजूद पर्यटक हैरान रह गए। इस मामले में एएसआई के अधिकारियों ने सीआईएसएफ से भी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

जिस वीडियो में ताजमहल के ऊपर विमान उड़ते दिख रहा है, वो 16 सेकंड का है. यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हवाई जहाज आसमान में गर्जना करते हुए ताजमहल के ऊपर से उड़ते हुए निकला। इस दौरान ताजमहल परिसर में काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। जब उन्होंने उड़ते हवाई जहाज को देखा तो वो चौंक गए और Wow कहते दिखाई दिए।

दोपहर लगभग ढाई बजे शाहजहां का उर्स चल रहा था। मुख्य गुबंद के बाहर कव्वाली गाईं जा रहीं थीं। इसी बीच एक विमान के ताज के पास से गुजरने से लोग भौचक रह गए। उन्होंने विमान की वीडियो भी बना डाली। कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। ताज के पास से विमान गुजरने की खबर एएसआई और सीआईएसएफ के उच्चाधिकारियों को दी गई। अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी।

वाजपेयी ने बताया कि विमान जो ताजमहल की तरफ से गुजरा, इस संबंध में सीआईएसएफ के कमांडेंट राहुल यादव को भी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विमान की ताज से कितनी दूरी रही होगी। इस बारे में ऐसा कोई यंत्र उनके पास नहीं है, जिससे पता लगाया जा सके। फिर भी इस मामले में सीआईएसएफ कमांडेंट से पूरी जानकारी देने के लिए कहा गया है। अधीक्षक पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि उन्होंने ताज के वरिष्ठ संरक्षण सहायक से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।

उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में यूपी की इन आठ सीटों पर मतदान जारी

Published

on

Loading

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान चल रहा है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।

चुनाव के लिए सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह से लोग मतदान करने के लिए कतारों में देखे जा रहे हैं। आठ लोकसभा सीट के 1.67 करोड़ मतदाता 91 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमें 10 महिला प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर व मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15-15 और बुलंदशहर में सबसे कम छह प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इन आठ सीटों में से सात भाजपा और एक बसपा की झोली में गई थीं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरे चरण में यूपी में 1,67,77,198 मतदाता हैं। इसमे 90,26,051 पुरुष, 77,50,356 महिला और 791 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता गाजियाबाद में 29.45 लाख और सबसे कम बागपत में 16.53 लाख हैं। कुल 17704 पोलिंग बूथ में 3472 संवेदनशील हैं।

मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा 3 विशेष प्रेक्षक, 8 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गई है।

Continue Reading

Trending