Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना का कहर, इबोला की वैक्सीन खोजने वाले वैज्ञानिक को बनाया शिकार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में इस समय तबाही मचा रहा है। अब यह जानलेवा बीमारी वैज्ञानिको को भी अपना शिकार बना रही है। इस खतरनाक वायरस ने अब इबोला वायरस की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक पीटर पियोट को भी अपना शिकार बना लिया है। पियोट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

पीटर पियोट लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के निदेशक हैं। वह इससे पहले कभी वायरस की चपेट में नहीं आए थे। उन्होंने कहा, ’’40 साल तक अध्ययन करने और एचआईवी सहित संक्रामक रोगों पर शोध का नेतृत्व करने के बाद आखिरकार, मुझमें भी एक वायरस मिल ही गया.”

बता दें कि 2017 में पियोट को स्वास्थ्य विज्ञान में सेवा के लिए नाइटहुड की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था. कोरोना संक्रमण होने के बाद वो गंभीर रूप से निमोनिया से पीड़ित हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वो इलाज के बाद वायरस से उबर रहे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending