Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अक्षय तृतीया के मौके पर Paytm ग्राहकों को मुफ्त दे रहा सोना

Published

on

Loading

आज अक्षय तृतीया है और इस मौके पर Paytm अपने ग्रहकों को दो लुभावने ऑफर दे रही है। पहला ऑफर है जीरो GST, जिसके तहत Paytm से गोल्‍ड की खरीद पर ग्राहक को चुकाई गए GST के बराबर सोना मुफ्त मिलेगा। ऑफर पीरियड के दौरान यह लाभ 50 रुपये से ऊपर की Paytm गोल्ड खरीद पर मिलेगा।

Paytm के दूसरे ऑफर के तहत गोल्‍ड खरीदने वालों को Paytm हर घंटे गोल्ड खरीद के 5 गुना तक जीतने का मौका दे रही है। यह दोनों ऑफर 18 अप्रैल, 2018 की आधी रात तक वैलिड रहेंगे। यह जानकारी Paytm ने एक बयान के जरिए दी।

बयान में Paytm के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, नितिन मिश्रा ने कहा कि Paytm गोल्ड के ग्राहकों ने पिछले साल अक्षय तृतीया से अब तक लगभग 800 किलोग्राम सोने का लेन-देन किया है। Paytm गोल्ड सोने की डिजिटल बचत के आसान और कम लागत वाले तरीके की वजह से ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा है। Paytm के जरिए लोग सोना खरीद भी सकते हैं और उपहार में भी दे सकते हैं। इसलिए हमें उम्मीद हैं कि ज्यादा से ज्यादा खरीदार हमारे प्लेटफार्म से जुड़ेंगे। यह सुनिश्चित करने के लिए हम अपने ग्राहकों को हर खरीद पर आकर्षक ऑफर के जरिए मुफ्त सोने की पेशकश कर रहे हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending