Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नेहरू पर टिप्पणी करना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पायल रोहतगी को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। राजस्थान की बूंदी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पायल को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद पायल रोहतगी और बूंदी पुलिस ने की है।

बूंदी एसपी ममता गुप्ता ने बताया, “पायल रोहतगी को गिरफ्तार कर बूंदी लाया जा रहा है। पायल रोहतगी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66, 67 में मुकदमा दर्ज किया गया है।” जानकारी के मुताबिक ये मुकदमा बूंदी के सदर थाने में दर्ज हुआ है।

पायल रोहतगी द्वारा किए गए ट्वीट की बात करें तो उन्होंने लिखा, “मुझे मोती लाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है?” पायल ने अपने इस वीडियो में पीएमओ इंडिया और गृह मंत्रालय को भी टैग किया है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर 21 सितंबर 2019 को पायल रोहतगी की ओर से वीडियो और पोस्ट डाली गई थी। जिसमें पूर्व स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पायल रोहतगी के खिलाफ समाजसेवी और यूथ कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता चर्मेश शर्मा का आरोप है कि पोस्ट में पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु को लेकर भी ऐसी बातें लिखी गईं हैं, जिससे भारत के विदेश संबंध प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये पोस्ट धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के भी विपरीत है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending