Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दिल्ली से पाकिस्तान का आतंकवादी गिरफ्तार, 15 साल से भारतीय बन रह रहा था

Published

on

Loading

देश की राजधानी दिल्ली में एक आतंकी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आतंकी की पहचान अशरफ उर्फ़ अली के नाम से हुई है। बताया जा रहा है की वो आईएसआई के अंडर काम करता था। अली पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है। आतंकी के पास से पुलिस ने एक AK-47 राइफल, 60 कारतूस, एक हैंड ग्रेनेड, 2 पिस्टल और उसके 50 कारतूस और रुपये बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक ये हथियार और पैसे उसने यमुना नदी के कलींदा कुंज घाट पर रेत के नीचे छुपाया था।

आईएसआई का आतंकी गिरफ्तार, स्लीपर सेल का था मुखिया

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आतंकी पिछले 15 साल से दिल्ली में ही रह रहा था। उसकी शादी एक भारतीय महिला से हुई थी। वे स्लीपर सेल का मुखिया बताया जा रहा है। वो हिंदुस्तान आने वाले आतंकवादियों को हथियार और लोगिस्टिक सपोर्ट पहुंचाने का काम करता था। इस आतंकी के नेटवर्क में दिल्ली के और लोग भी शामिल हैं।

देश में दाखिल हुए आतंकवादियों तक पहुंचाता था हथियार

पुलिस की पूछताछ में उसने पहले शादीशुदा होने से इंकार किया, फिर कबूल किया की उसने भारतीय महिला से शादी की थी जिससे अब वो अलग हो चुका है। पुलिस आतंकी के संपर्क में आए लोगों की तलाश में लग गई है। साथ ही उसके कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं। मोबाइल की डिटेल्स में कई पाकिस्तानी ऑनलाइन कॉल्स भी मिली हैं।

Also Read-कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मारे छापे, 500 से अधिक लोग गिरफ्तार

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending