Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान का एक ऐसा मंदिर जहां मुसलमान भी पहुंचकर बन जाते हैं भक्त, होती है हर इच्छा पूरी!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल्य देश है। यहां करीब 99 फीसदी आबादी मुसलमानों की है। कई बार पाकिस्तान अपनी कट्टरता की वजह से सुर्खियों में रहता है।

लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि मुस्लिम कट्टरता वाले इस देश में कई  हिंदू मंदिर हैं जो हिंदू मान्यता के मुताबिक काफी महत्व रखते हैं।

इन्हीं मंदिरों में से एक मंदिर स्वामी नारायण मंदिर है। यह मंदिर पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर कराची में स्थित है।

ये मंदिर करीब 32,306 हजार स्कवेयर यार्ड में बना हुआ है। यह मंदिर करीब 160 साल पुराना है। यहां मुस्लिम लोग भी पूजा करने आते हैं।

यही नहीं जब देश का बंटवारा हो रहा था तो उस दौरान इस हिंदू मंदिर का उपयोग रिफ्यूजी कैंप की तरह किया गया था और आपको बता दें कि इस मंदिर के परिसर में एक गुरु नानक गुरुद्वारा भी मौजूद है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि हिंगराज मंदिर के लिए यात्रा इसी मंदिर से शुरू करनी होती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending