Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले में दोबारा गोलीबारी की

Published

on

पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले में दोबारा गोलीबारी की

Loading

पाकिस्तान रेंजर्स ने सांबा जिले में दोबारा गोलीबारी की

जम्मू| पाकिस्तान रेंजर्स ने गुरुवार को जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बिना किसी उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर गोलीबारी शुरू कर दी। यह मंगलवार से अब तक पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा संघर्ष विराम का दूसरा उल्लंघन है।

पाकिस्तान रेंजर्स ने मंगलवार को भी सांबा जिले में बीएसएफ सीमा चौकी (बीओपी)पर गोलियां बरसाई थीं।

यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने दो दिन के अंतराल के बाद तड़के अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान रेंजर्स ने तड़के करीब 4.30 बजे बीओपी 6-आर के करीब दो-तीन छोटे बारूद वाले बम दागे।”

अधिकारी ने कहा, “सीमा रेखा की हिफाजत कर रहे बीएसएफ के जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया। किसी के हताहत होने या नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending