Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के वो पांच झूठ जो पूरी दुनिया को जानना चाहिए!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान को पुलवामा हमले का करारा जवाब देते हुए भारत ने 26 फरवरी को देर रात पाकिस्तानी सरज़मीं में एयर स्ट्राइक कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारत की इस कार्रवाई में कई खूंखार आतंकी भी मरे गए। हमले के बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।

 

पाकिस्तानी आवाम ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी साख बचाने के लिए पाकिस्तानी सरकार झूठी अफवाहें उड़ा रही है। इमरान खान अपनी सत्ता बचाने के लिए झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। पाकिस्तान की इज़्ज़त बचाने के लिए वहां की मीडिया ने भी फेक न्यूज़ का सिलसिला ही शुरू कर दिया। आइए जानते हैं पाकिस्तान ने किस तरह की फेक न्यूज़ की बारिश-

1   सबसे पहले पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना द्वारा की एयर स्ट्राइक जिसमे जैश के आतंकी कैंप नष्ट हो गए उसे झुठलाते हुए कहा कि भारतीय सेना ने खाली मैदान पर  हवाई हमला किया जिसमे केवल कुछ पेड़ नष्ट हुए हैं।

2  पाकिस्तान ने कहा कि उसकी वायु सेना ने भारतीय वायु सेना के तीन लड़ाकू विमान मार गिराए थे और इसके बाद पाकिस्तान ने दो बार अपना बयान बदलते हुए अंत में कहा कि उसने भारत का एक ही लड़ाकू विमान गिराया है।

पाकिस्तान के इस झूठ से पर्दा उठाते हुए एयरवाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि भारत ने केवल अपना मिग-21 खोया है, जिसे विंग कमांडर अभिनंदन उड़ा रहे थे।

3  पाकिस्तान का एफ-16 भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा था। जवाबी कार्रवाई के दौरान भारत ने पाक के लड़ाकू विमान को धराशाही कर दिया।

लेकिन पाक ने इस बात से साफ़ इंकार करते हुए झूठ बोला कि उसने अपना एफ-16 नहीं खोया है। हालांकि एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना के मिग-21 बायसन ने पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराया था।

4  पाकिस्तानी लोगो ने यहाँ तक कह दिया कि पाकिस्तानी वायु सेना के भारतीय सैन्य क्षेत्र पर किए गए हमले के बाद एयर मार्शल चंद्रशेखरन हरि कुमार को पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख के पद से बर्खास्त कर दिया गया। जबकि सच ये है कि हरिकुमार 39 सालों से अधिक समय तक अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं।

5  पाकिस्तानी मीडिया ने एक और फेक न्यूज प्रसारित की। इसमें उसने 2016 की फेक वीडियो दिखाई जिसमें मिग-21 विमान गिरता हुआ दिख रहा है। पाकिस्तानी न्यूज के मुताबिक ये मिग-21 पाकिस्तानी वायु सेना ने गिराया है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। पाकिस्तान द्वारा दिखाया गया 2016 में राजस्थान में क्रैश हुए मिग-21 का है।

रिपोर्ट-मानसी शुक्ला

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending