Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर हथियारबंद शख्स को मारी गोली

Published

on

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर हथियारबंद शख्स को मारी गोली

Loading

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर हथियारबंद शख्स को मारी गोली

वाशिंगटन। अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर शुक्रवार दोपहर को हथियार दिखा रहे एक शख्स पर पुलिस ने गोली चला दी। संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
अमेरिका खुफिया सेवा अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की। गोलीबारी की इस घटना के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा बढ़ाकर तालेबंदी कर दी गई लेकिन इसे लगभग एक घंटे बाद दोबारा खोल दिया गया।

अमेरिका खुफिया सेवा के डेविड लाकोवेटी ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.06 बजे हुई। एक शख्स बंदूक लिए व्हाइट हाउस की बाहरी सीमा के पास पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि खुफिया सेवा अधिकारियों ने उस शख्स को आगे नहीं बढ़ने और बंदूक फेंकने की कई बार चेतावनी दी लेकिन कुछ नहीं हुआ। एक खुफिया सेवा एजेंट ने संदिग्ध पर गोली चला दी और उसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

व्हाइट हाउस द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में लाकोवेटी ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “उस शख्स के पास बंदूक थी। उस चमकीले रंग की बंदूक लिए शख्स व्हाइट हाउस की चाहरदीवारी के पास जा रहा था।”

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “मैंने खुफिया सेवा अधिकारियों को उसके पास आसपास आते देखा। उन्होंने उसे रोकने की काफी कोशिश की लेकिन उसने इंकार कर दिया। वह आगे बढ़ता रहा।”

संदिग्ध शख्स की उम्र 30 वर्ष के आसपास है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending