Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

OUCH ….INCOME TAX से प्रियंका चोपड़ा को मिला NOTICE …….

Published

on

Loading

मुंबई। यूं तो हर बार कोई न कोई सेलिब्रिटी या फिर कोई उद्योगपति इनकम टैक्स के निशाने पर होता है। इस बार भी ऐसा ही कोई शिकार हुआ है लेकिन इस बार ये कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है ।हर कोई जानता है की प्रियंका चोपड़ा की फीस बॉलीवुड में सबसे जयदा है ।यहां तक की प्रियंका अवार्ड शो के लिए भी काफी मोटी फीस लेती है। इस एक्ट्रेस की लोकप्रियता सिर्फ बॉलीवुड तक ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक भी फैला हुआ है।

इन सबके बावजूद जब टैक्स भरने की बारी आई तो प्रियंका चोपड़ा पर टैक्स चोरी का आरोप लगा है और अब उन पर आयकर विभाग का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा अपनी कुछ लग्जरी चीजों को लेकर आयकर मामलें में फंस गई हैं। आयकर विभाग का कहना है कि भारतीय अधिनियम के तहत प्रियंका को भले ही गिफ्ट में कुछ भी मिला हो लेकिन उनको लग्जरी सामानों पर टैक्स भरना अनिवार्य है।

दरअसल, साल 2011 में आय से अधिक संपत्ति मामले में इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) ने प्रियंका चोपड़ा के घर पर छापे मारे थे। उनके घर से एक लग्जरी वॉच और एक लग्जरी कार मिली, जिसका टैक्स उन्होंने नही भरा था। प्रियंका चोपड़ा से जब इन चीजों को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, वॉच (जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए) और टोयोटा प्रिअस कार (जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए) उन्हें एक कंपनी द्वारा उनके परफॉरमेंस के लिए गिफ्ट किया गया था।

अब आयकर विभाग ने प्रियंका के इन दलीलों को दरकिनार करते हुए कहा कि भारतीय अधिनियम के तहत प्रोफेशनल तौर पर मिले गिफ्ट पर भी उन्हें सरकार को टैक्स चुकाना पड़ेगा। आयकर विभाग का कहना है कि ‘पेशे से हुए किसी प्रकार के फायदे चाहे वो पैस के रूप में हो या वस्तु के रूप में उस पर टैक्स भरना अनिवार्य है।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending