Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऑस्कर : रेड कार्पेट पर लेबनानी डिजाइनर के परिधान में प्रियंका

Published

on

Loading

priyanka-chopra-at-oscar-awards-2016-red-carpet-1

लॉस एंजेलिस| बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) यहां आयोजित ऑस्कर समारोह में लेबनान के डिजाइनर जुहैर मुराद के डिजाइन किए गए परिधान में रेड कार्पेट पर शिरकत की। प्रियंका ने यहां डोल्बी थियेटर में आयोजित 88वें एकेडमी अवार्ड्स समारोह में पुरस्कार भी दिया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका रेड कार्पेट पर सफेद गाउन में नजर आईं। प्रियंका ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर भी साझा की। उन्होंने समारोह में शिरकत करने से पहले लिखा, “आखिरी मिनट की तैयारी..शाही रथ में बैठने वाली राजकुमारी जैसा अनुभव हो रहा है।” प्रियंका ने आगे लिखा, “हीरे एक लड़की के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending