Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऑस्कर समारोह : 2008 के बाद मिले सबसे कम दर्शक

Published

on

ऑस्कर समारोह : 2008 के बाद मिले सबसे कम दर्शक

Loading

ऑस्कर समारोह : 2008 के बाद मिले सबसे कम दर्शक

लॉस एंजेलिस। यहां रविवार रात आयोजित हुए 88वें ऑस्कर या एकेडमी अवार्ड समारोह को महज 3.43 करोड़ दर्शक मिले। अमेरिका की नील्सन कंपनी की ओर से जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, यह 2008 के बाद दर्शकों की सबसे कम संख्या है। 

डॉल्बी थिएटर में आयोजित ऑस्कर पुरस्कार समारोह की मेजबानी कॉमेडियन क्रिस रॉक ने की। पिछले साल पुरस्कार समारोह को 3.66 करोड़ लोगों ने देखा था, इस तरह इस साल इसे देखने वालों की संख्या 6.3 प्रतिशत कम रही। पिछले साल समारोह के मेजबान अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस थे।

सोमवार को जारी आंकड़ों में दिखा कि पिछले साल समारोह को औसतन 3.726 करोड़ लोगों ने देखा था, यह आंकड़ा 2009 के बाद अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।

ऑस्कर समारोह आमतौर पर टेलीविजन पर जरूरी रूप से देखा जाने वाला साल का मनोरंजनपूर्ण कार्यक्रम है।

इसके छह मिनट के टेलीकास्ट को करीब 5.8 करोड़ लोगों ने देखा। यह पिछले साल के आंकड़े (6.3 करोड़) से 8.1 प्रतिशत कम है।

ऑस्कर समारोह की ओवरऑल रेटिंग में गिरावट उन स्थानीय नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है, जिन्होंने पुरस्कारों के नामांकन में अश्वेत कलाकारों की कमी के चलते इसका बहिष्कार किया था।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending