Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बुजुर्ग पाकिस्तानी महिला ने किया टीम इंडिया का समर्थन, वीडियो वायरल

Published

on

Loading

मुंबई। रविवार को खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारत की वर्ल्ड कप में अजेय बढ़त अभी भी जारी है।

मैनचेस्टर में खेले गए इस हाइवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया हर मोर्चे पर पाकिस्तान से आगे नजर आई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 337 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन बारिश से बाधित इस मैच में पाकिस्तान 40 ओवर में 212 रन ही बना सकी।

भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग महिला पाकिस्तानी हैं लेकिन मैच के दौरान भारत का समर्थन करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में एक महिला बुजुर्ग से पूछती है कि पाकिस्तान अच्छा है या इंडिया। इस पर दादी बिना सोचे-समझे तुरंत जवाब देते हुए कहती हैं इंडिया। इसके बाद महिला थोड़ी से नाराज होते हुए कहती है नहीं दादी अम्मा आप पाकिस्तान में रहती हैं।

पाकिस्तान हमारा देश है। महिला के इस बात का जवाब देते हुए दादी ने कहा कि अब तो रहते हैं पाकिस्तान, पहले तो इंडिया ही था ना। ट्विटर पर इस वीडियो को पाकिस्तानी पत्रकार नायला इनायत ने शेयर किया है।

जिसके बाद यह देखते-देखते वीडियो वायरल हो गया। ट्विटर पर अब तक इस वीडियो को 81,000 बार देखा जा चुका है। वहीं 6,000 लोगों ने इसे लाइक किए हैं। हालांकि ये वीडियो फेक है या रियल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending