हेल्थ
रात को बिस्तर पर जाने से पहले इन दो अंगों पर लगाएं सरसों का तेल, चौंका देंगे फायदे
नई दिल्ली। हर व्यक्ति अपनी त्वचा के प्रति बहुत संवेदनशील होता है। वो तरह-तरह की क्रीम, तरह-तरह के ऑयल से अपनी त्वचा को साफ़-सुथरी और कोमल बनाएं रखने का प्रयास करता है। लेकिन मौसम की मार सबकी त्वचा को रूखा-सूखा बना ही जाती है। इसमें देसी नुस्खे ही काम आते हैं। अपने शरीर के दो अंगों पर रात को सोने से पहले अगर आप सरसों के तेल की मालिश करेंगे तो आपको शारीरिक रूप से कई फायदे होंगे। कौन से हैं वो अंग?
नाभि पर तेल मालिश के फायदे- रात को सोने से पहले अपनी नाभि पर सरसों के तेल से मालिश जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से आपके होंठ और एड़ियां मुलायम और खूबसूरत बने रहते हैं। जिन लोगों के होंठ और एड़ियां ज्यादा फटती हैं, उन्हें रोज़ रात को सोने से पहले नाभि पर तेल लगाना चाहिए।
पैर के तलवे में तेल की मालिश- बिस्तर पर जाने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धोकर तलवे पर सरसों के तेल से मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको आँखों सम्बंधित बीमारियां नहीं होती और आँखों की रौशनी बढ़ती है।
लाइफ स्टाइल
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
नई दिल्ली। शरीर में कैल्शियम की कमी हो, तो आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। वैसे तो दूध को कैल्शियम का सबसे रिच सोर्स माना जाता है, लेकिन कई लोग दूध नहीं पीना चाहते। ऐसे में खाने में कुछ अन्य चीजों को शामिल कर आप शरीर में कैल्शियम की पूर्ति कर सकते हैं।
कैल्शियम के लिए दूध की जगह इन चीजों को करें शामिल
1.नट्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
कई तरह के नट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं। बादाम में कैल्शियम उच्च मात्रा पाया जाता है। इसमें विटामिन-ई, कॉपर, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी होते हैं।
2.सोयाबीन
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन और प्रोटीन भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
3.रागी
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए रागी का सेवन कर सकते हैं। इसके आटे की रोटी खा सकते हैं। यह कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
4.पालक
पालक में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल कर कैल्शियम की कमी दूर सकते हैं।
5.चिया सीड्स
शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में दूध की जगह चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और अन्य विटामिन्स भी पाए जाते हैं।
deficiency of calcium, how to fulfil deficiency of calcium, deficiency of calcium news,
डिसक्लेमर: उपरोक्त लेख में दी गई जानकारी के पूर्णतया सत्य होने का हमारा दावा नहीं है। अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।
-
लाइफ स्टाइल4 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
प्रादेशिक1 day ago
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस