Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा ने ऑरलैंडो गोलीबारी की घटना को आतंकवादी घटना बताया

Published

on

ओबामा ने ऑरलैंडो गोलीबारी की घटना को आतंकवादी घटना बताया

Loading

ओबामा ने ऑरलैंडो गोलीबारी की घटना को आतंकवादी घटना बताया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रविवार को ऑरलैंडो के नाइटक्लब में रविवार को हुई गोलीबारी की घटना को आतंकावादी घटना करार दिया। ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब ‘पल्स’ में हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित 50 लोगों की मौत हो गई और 53 अन्य घायल हो गए। इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे जघन्य गोलीकांड बताया जा रहा है।

ओबामा ने व्हाइट हाउस में कहा, “हालांकि, अभी मामले की जांच चल रही है। लेकिन हमारे पास यह बताने के लिए पर्याप्त जानकारी है कि यह एक आतंकवादी घटना है।” स्थानीय चिकित्सक ने संवाददाताओं से बताया कि अधिकांश घायलों की स्थिति गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हमलावर की पहचान फ्लोरिडा के पोर्ट सैंट लूसी के उमर मतीन के रूप में हुई। हमलावर को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद नाइटक्लब के भीतर मृत पाया गया। ऑरलैंडो पुलिस प्रमुख जॉन मिना ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ऐसा लग रहा है कि उसने पहले से पूरी तैयारी कर ली थी।” संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने बताया कि मतीन से एक बार संभावित आतंकवादी हमले के संदर्भ में पूछताछ की गई थी।एफबीआई अधिकारी रोनाल्ड हॉपर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमलावर ने हाल ही में दो बंदूकें खरीदी थी।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending