Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगे नीतीश कुमार: सुशील कुमार मोदी

Published

on

CM Nitish retort - Accepted to die, but now BJP does not accept

Loading

जहानाबाद। बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन हालात यह है कि ज्यादा दिन तक मुख्यमंत्री भी नहीं रह पाएंगे। जहानाबाद के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुशील कुमार मोदी ने बिहार की सरकार को लेकर एक बार फिर यह भविष्‍यवाणी की।

नीतीश कुमार को सत्‍ता से बेदखल करेंगे लालू यादव

सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद जल्द ही जदयू को तोड़कर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना देंगे, इसी उद्देश्य से नीतीश कुमार को साथ लिया भी गया है। एक सवाल के जवाब में पूर्व उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक मजबूत प्रधानमंत्री हैं। उनके विरुद्ध कोई भी गठबंधन नहीं टिक पाएगा।

उप्र का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के साथ साथ कांग्रेस एकजुट हुई थी, फिर भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। खाद्यान्न पदार्थ पर लागू किए गए जीएसटी पर उन्होंने कहा कि यह मात्र केंद्र सरकार का निर्णय नहीं है बल्कि देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की इच्छा से ही लागू किया गया है।

भ्रष्‍टाचार को संरक्षण देने वाला गठबंधन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार में पूरी तरह पावर लेस हैं। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के उद्देश्य से यह गठबंधन बनाया गया है। लालू प्रसाद पर कई मुकदमे जदयू द्वारा कराए गए हैं। अब स्थिति यह आ गई है कि जदयू के लोग कह रहे हैं सभी मुकदमे झूठे हैं तो ऐसे में उन लोगों को सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीबीआई स्वतंत्र जांच एजेंसी है। इस पर किसी सरकार का दबाव नहीं रहता है लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त लोग अपने- अपने तरीके से बयान दे रहे हैं।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending