Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा उड़ा रही लोकतंत्र का मजाक : नीतीश

Published

on

भाजपा उड़ा रही लोकतंत्र का मजाक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड का राजनीतिक संकट, संविधान की 10वीं अनुसूची

Loading

भाजपा उड़ा रही लोकतंत्र का मजाक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड का राजनीतिक संकट, संविधान की 10वीं अनुसूची

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तराखंड में चल रहे राजनीतिक संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर भाजपा को यही करना है, तो संविधान से 10वीं अनुसूची को हटा देना चाहिए। पटना में रविवार शम को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ( वाणिज्य मंडल) के होली मिलन समारोह में भाग लेने के बाद नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, “इस तरह से अगर दल-बदल राजनीति को प्रोत्साहित करना है, तो संविधान से 10वीं अनुसूची को हटा देना चाहिए। दल-बदल को लेकर बने कानून को भी खत्म कर देना चाहिए।”

भाजपा पर उत्तराखंड में विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए नीतीश ने कहा कि पार्टी आधारित संसदीय लोकतंत्र का इससे बड़ा कोई मजाक नहीं हो सकता। भाजपा संविधान के खिलाफ काम कर रही है, जिसे जायज नहीं ठहराया जा सकता। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में सत्तारुढ़ कांग्रेस के नौ विधायक भाजपा के साथ मिल गए हैं। इसके बाद वहां के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को 28 मार्च तक विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दिया है।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending