Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

पंजाब: गायक कंवर ग्रेवाल व रंजीत बावा के घर NIA की रेड, गैंगस्टर लिंक का शक     

Published

on

nia raids in punjab

Loading

मोहाली (पंजाब)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज पंजाब की कई नामचीन हस्तियों के घर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, NIA ने मोहाली में गायक कंवर ग्रेवाल व बटाला में गायक रंजीत बावा के घर छापा मारा है। इस छापेमारी के दौरान NIA ने कंवर ग्रेवाल के मोहाली स्थित ठिकाने को सील कर दिया है। कंवर ग्रेवाल ताज टावर में रहते हैं। NIA ने ये छापेमारी गैंगस्टर और गायकों के बीच के लिंक को लेकर की है।

यह भी पढ़ें

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, आग लगने से दो बच्चियों समेत 6 की मौत

इन आसान उपायों को करने से पल भर में दूर हो जाएगी आपकी थकान, शरीर में बनी रहेगी एनर्जी

रंजीत बावा और उसके पीए के घर पर रेड

सिंगर और अभिनेता रंजीत बावा के बटाला स्थित ग्रेटर कैलाश वाले घर और गांव वडाला ग्रंथियां में इन्कम टैक्स की दो टीमों ने दबिश दी है। इसके अलावा रंजीत बावा के पीए डिप्टी वोहरा के गुरु नानक नगर में स्थित ठिकाने पर इन्कम टैक्स की कार्रवाई जारी है। सुबह 4 बजे से इन के घर की तलाशी ली जा रही है।

गैंगस्टरों के आपसी लिंक की कर रही है जांच

बताया जा रहा है कि NIA की टीम गायकों और गैंगस्टरों के आपसी लिंक की जांच कर रही है। सूफी गायक कंवर ग्रेवाल के सेक्टर 104 स्थित ताज टावर्स पर एनआईए की टीम ने दबिश दी है और पूरे टावर को ही सील कर दिया गया है।

टावर में स्थित किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है, जिस कारण सुबह सवेरे जिन लोगों अपने दफ्तरों में जाना था वह नहीं जा सके। दोनों के अलावा कुछ और गायकों के भी यहां छापामारी होने की सूचना है, हालांकि अभी इसकी पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।

कंवर ग्रेवाल से पूछताछ कर रही टीम

एनआईए की टीम कंवर ग्रेवाल से पूछताछ कर रही है। ग्रेवाल ने किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी और किसान आंदोलन को प्रमोट करने के लिए कई गीत गाए थे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से NIA गायकों और गैंगस्टरों के आपसी लिंक को तलाशने में सक्रिय है।

मूसेवाल की हत्या के बाद सबसे पहले पंजाब की गायक अफसाना खान को एनआईए ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उन पर आरोप था कि अफसाना खान गैंगस्टरों के बंबीहा ग्रुप को प्रमोट करती है।

गैंगस्टर रवि राजगढ़ के ठिकानों पर NIA मार चुकी है रेड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर मामले में इससे पहले भी कार्रवाई की थी। पंजाब के लुधियाना और तरनतारन में NIA ने छापा मारा था। एनआइए ने लुधियाना में गैंगस्टर रवि राजगढ़ के घर को खंगाला था। वह रवि लांरेंस बिश्नोई से जुड़ा हुआ है। इसी के चलते NIA ने कार्रवाई की थी।

nia raids in punjab, nia raids in punjab today, nia raids in punjab latest news, nia raids in punjab news, nia raids in punjab today news,

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending