Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्य राज्य

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, आग लगने से दो बच्चियों समेत 6 की मौत

Published

on

Tragic accident in Telangana

Loading

हैदराबाद। तेलंगाना के मंचेरियल में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक घर में आग लगने से दो बच्चियों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के वेंकटपुर गांव में हुआ है। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ें

दिल्ली: छात्रा पर फेंका गया तेजाब, हालत स्थिर; एक आरोपी हिरासत में

इन पौधों को घर पर लगाने और पूजा करने से दूर होती है आर्थिक परेशानियां, जानिए पूरी खबर

मकान में आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मकान मालिक शिवय्या (50) और उसकी पत्नी पद्मा (45) की मौत हो गई। हादसे में पद्मा की भतीजी मोनिका (23), मोनिका की दो बेटी और एक रिश्तेदार मारा गया।

शनिवार रात लगी आग

पुलिस ने आगे बताया कि सभी लोग शिवय्या मंदमरी मंडल के वेंकटपुर में अपनी पत्नी के साथ घर पर रहते थे। हाल ही में मोनिका अपनी बेटियों के साथ शिवय्या के घर पर आई थी, सभी लोग साथ में रह रहे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे पड़ोसियों ने शिवय्या के घर आग की लपटें देखी। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घर के अंदर मिले 6 शव

आग की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग के कारण पूरा घर जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर 6 लोगों की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Tragic accident in Telangana, Tragic accident in Telangana fire, Tragic accident in Telangana fire news,

Continue Reading

अन्य राज्य

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल, देवेंद्र फडणवीस ने करायी पार्टी में एंट्री

Published

on

Former Maharashtra CM Ashok Chavan joins BJP

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण आज भाजपा में शामिल हो गए। अशोक चव्हाण मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने पार्टी में उनका स्वागत किया। अशोक चव्हाण के साथ ही कांग्रेस के पूर्व एमएलसी अमर रजुरकर ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

अशोक चव्हाण ने आज सुबह ही भाजपा में जाने की पुष्टि कर दी थी। अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही चव्हाण के भाजपा में जाने की चर्चा थी। चव्हाण के इस्तीफे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि कई और कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। इससे कांग्रेस नेतृत्व में घबराहट की स्थिति है।

‘ये सैनिकों का अपमान’

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कहा है कि अगर भाजपा अशोक चव्हाण को राज्यसभा भेजती है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस भी अशोक चव्हाण पर आदर्श हाउसिंग घोटाले को लेकर आरोप लगा चुके हैं और अब अगर उन्हें राज्यसभा भेजा जाता है तो ये सैनिकों का अपमान होगा।

बता दें कि मुंबई में रक्षा मंत्रालय की जमीन पर आलीशान रिहायशी बिल्डिंग का निर्माण किया गया था। इस मामले में अशोक चव्हाण पर आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। हालांकि चव्हाण ने इन आरोपों से इनकार किया था।

अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा अपनी असली पहचान खो चुकी है और ये सभी कांग्रेस नेताओं को आयात कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending