Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड की मस्जिद में हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने दिया चौंकाने वाला बयान, मुस्लिमों से कहा-आज रात…!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मस्जिदों में लगभग 50 राउंड फारयिंग हुई जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मारे जाने की आशंका है।

हालांकि अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो बंदूकधारियों में दोनों मस्जिद में घुसकर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। क्योंकि शहर में हमलावर अब भी सक्रिय हैं। घटना को तब अंजाम दिया गया जब  लोग नमाज पढ़ रहे थे।

न्यूजीलैंड के पुलिस अधिकारी माइक बुश ने शूटिंग को लेकर कहा, ‘एक महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। हम अभी भी इसके आसपास की परिस्थितियों को देख रहे हैं।

यह नहीं सोचना चाहिए कि खतरा टल गया है।’ पुलिस का कहना है कि उन्होंने गोलीबारी के बाद मस्जिद के बाहर मौजूद वाहनों पर लगे विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया है।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि वह आज रात को मस्जिद न जाएं। प्रधानमंत्री जेसिंडा का घटना को लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘यह न्यूजीलैंड के एक काले दिनों में से एक है। यह एक कायरतापूर्ण हरकत है। पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है लेकिन मुझे उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।’

जिस समय यह घटना हुई उस समय बांग्लादेश की क्रिकेट टीम भी वहीं पर मौजूद थी। मस्जिद में सक्रिय बंदूकधारी की जानकारी मिलते ही सभी खिलाड़ी बाकी लोगों के साथ मस्जिद से सकुशल बाहर निकल आए।

सभी को पास के पार्क के साथ वाले रास्ते से वापस ओवल मैदान की तरफ लाया गया। इस घटना को लेकर खेल पत्रकार मोहम्मद इस्लाम ने ट्वीट किया है।

इस्लाम ने लिखा, ‘बांग्लादेश की टीम हेगले पार्क के पास एक मस्जिद से बाहर निकल गई जहां सक्रिय बंदूकधारी मौजूद थे। वह हेगले पार्क से ओवल की तरफ बाहर निकले।’ न्यूजीलैंड पुलिस का कहना है कि हमलावर अब भी सक्रिय हैं। इसी बीच क्राइस्टचर्च की दूसरी मस्जिद में भी फायरिंग शुरू हो गई है।

एक प्रत्यक्षदर्शी लेने पेनेहा ने कहा कि उसने एक शख्स को काले रंग के कपड़ों में मस्जिद अल नूर के अंदर प्रवेश करते हुए देखा था। इसके बाद उसने कई दर्जनों राउंड गोलियों की आवाज सुनी। डर के मारे कुछ लोग मस्जिद से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस के आने से पहले बंदूकधारी को वहां से भागते हुए देखा। पेनेहा ने कहा कि वह मदद के लिए मस्जिद में गए जहां उन्होंने हर तरफ मृत लोगों को देखा।

न्यूजीलैंड की वेबसाइट स्टफ के अनुसार घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। स्कूल और इमारतों को बंद कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदूकधारियों के पास ऑटोमैटिक राइफल है। घटनास्थल पर भारी मात्रा में पुलिस मौजूद है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending