Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

इंटरनेशनल मैगजीन ने उठाए गंभीर सवाल, झूठा है प्रियंका-निक का रिश्ता?

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के गलियारे तक बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी और रिसेप्शन सुर्खियों में हैं। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत कपल लगा रहे हैं।

हाल में ही प्रियंका की हिन्दू वेडिंग की कुछ नई फोटोज़ सामने आई हैं। लेकिन न्‍यूयॉर्क कि एक मैगजीन ने प्रियंका के बारे में ऐसी बात लिख दी कि बॉलीवुड के कई स्टार्स भड़क गए हैं।

आपको बता दें, न्‍यूयॉर्क की एक मैगजीन ने प्रियंका को ‘ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट’ बताया है। विदेशी मैगजीन में प्रियंका के बारे में ऐसी बातें लिखी कि बॉलीवुड के कई स्टार्स भड़क गए हैं। हालांकि, विवाद बढ़ता देख मैगजीन ने खबर को लेकर माफी मांगी और आर्टिकल को अपनी वेबसाइट से हटा लिया।

इस आर्टिकल पर एक्ट्रेसस सोनम कपूर ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्‍होंने इस आर्टिकल को घटिया और महिला विरोधी बताया है।उन्होंने लिखा, ‘ऐसा आर्टिकल एक महिला ने ही लिखा है, सबसे दुख की बात तो ये है। शर्म आती है।’

स्वरा भास्कर ने भी आर्टिकल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

दरअसल, ‘द कट’ नाम की इंटरनेशनल मैगजीन ने प्रियंका और निक के रिश्ते पर एक आर्टिकल लिखा। इस लेख का टाइटल था ‘क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है?’

इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा से निक जोनस की शादी को एक ‘धोखा’ बताया गया। इस आर्टिकल में प्रियंका और निक के रिलेशन को झूठा बताया। उन्होंने निक को सलाह देते हुए कहा- निक अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे हैं तो जल्द से जल्द बच निकलिए।

इस आर्टिकल को मारिया स्मिथ नाम की एक पत्रकार ने लिखा। अब आर्टिकल को लेकर उनकी आलोचना की जा रही है। उन्होंने प्रियंका और निक के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending