Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोनाः बहुत चालाक निकला वायरस, महिला के इस अंग में 3 हफ्तों तक था छुपा!

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने चीन से निकलकर पूरी दुनिया में तबाही मचा दी है। इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 28 लाख के पार पहुंच चुकी है।

फिलहाल कोरोना की कोई दवा इजाद नहीं की जा सकी है। यही कारण है कि अब लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और सर्तकता बरतने के लिए कहा जा रहा है। इस बीच कोरोना को लेकर हो रहे शोध में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है।

ताजा शोध के मुताबिक संक्रमण और पहली बार लक्षण दिखने के 21 दिन बाद तक कोरोना वायरस आंखों में छुपा रह सकता है। इटली के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इन्फेक्शियस डिसीज के वैज्ञानिकों का कहना है कि आंखों का लाल होना भी कोरोना का लक्षण हो सकता है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, चीन के वुहान से लौटने के पांच दिन बाद इटली की एक 65 वर्षीय महिला  में दिखे लक्षणों से सब हैरान रह गए। एक दिन में ही उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। वैज्ञानिकों ने पाया कि संक्रमण की वजह से महिला की आंखें लाल थीं। कुछ दिन बाद बुखार हुआ और आंखें और अधिक लाल हो गईं।

डॉक्टरों ने इस केस को गंभीरता से लिया और आंखों से फ्ल्यूड निकालकर उसकी रोज जांच करते रहे। इस दौरान पता चला कि वायरस महिला की आंखों में छिपा था।

डॉक्टरों के अनुसार वायरस महिला की आंखों में 21 दिन तक रहा। खास बात ये रही कि नाक के स्वैब में वायरस नहीं था लेकिन आंखों के फ्ल्यूड में पांच दिन बाद भी वायरस मिला था।

शोधकर्ता ने आंखों के डॉक्टरों को सावधानी बरतने की अफील की है क्योंकि आंखों की सतह वायरस का घर होने के साथ फैलाव का कारण बन सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending