Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

CBSE 10th Result 2018 में चार टॉपर, अंक सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे

Published

on

Loading

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 10वीं का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। CBSE 12वीं के रिजल्ट की टॉपर मेघना श्रीवास्तव ने पूरे भारत में टॉप किया है और जब उनके अंक लोगों को पता चले तो लोग भौचक्के रह गए, मेघना को 500 में से 499 अंक मिले थे।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 10वीं के रिजल्ट में चार विद्यार्थियों ने टॉप किया। जिसमें एक छ़ात्र और तीन छात्राएं हैं। इन सभी के 500 में से 499 अंक हैं। बिल्कुल चौंकना लाजिमी है।

सीबीएसई 10वीं 2018 के चारों टॉपरों के नाम हैं, गुड़गांव के प्रखर मित्तल (499/500), बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल (499/500), शामली की नंदिनी गर्ग (499/500) और कोच्चिन की श्री लक्ष्मी जी (499/500)।

परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.70 रहा, जिसमें लड़कियों की उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 3.35 प्रतिशत ज्यादा रहा। उत्तीर्ण प्रतिशत के आधार पर तिरुवनंतपुरम, चेन्नई और अजमेर ने शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा किया, जहां का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमश: 99.60, 97.37 और 91.86 रहा।

दिल्ली क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत राष्ट्रीय स्तर की तुलना में कम 78.62 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिसमें से 131,493 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए, वहीं 27,476 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए।

SMS के जरिए CBSE results 2018 का रिजल्‍ट इस तरह चेक करें :-
इसके लिए आपको 52001 (MTNL), 57766 (BSNL), 5800002 (Aircel), 55456068 (Idea), 54321, 51234 और 5333300 (Tata Teleservices), 54321202 (Airtel), और 9212357123 (National Informatics Centre) नंबरों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending