Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बेबी शावर में प्रिंसेस लुक में नज़र आईं नेहा धूपिया, पार्टी में पहुंचे कई स्टार्स

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके हसबैंड अंगद बेदी घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर दोनों काफ़ी उत्साहित हैं। इसी खुशी में अंगद ने मुम्बई के बान्द्रा में बेबी शावर पार्टी ऑर्गनाइज की है। इस पार्टी में नेहा धूपिया सफेद रंग का फ्र‍िली फ्रॉक पहने प्रिंसेस लुक में दिखाई दीं। अंगद की इस पार्टी में सुनील शेट्टी, करन जौहर, प्रीति जिन्टा के अलावा कई स्टार्स भी पहुंचे हैं।

Image Copyright : Google

बेबी शावर पार्टी से पहले अंगद और नेहा फोटोग्राफर्स को रोमांटिक फोटो पोज देते नजर आए। लूज हेयर के साथ सिर पर टियारा सजाए हुए नेहा धूपिया क्यूट मॉम टू बी लुक में नजर आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बेबी शावर पार्टी में अंगद ने मेन्यू में नेहा की पसंद की चीजों को शामिल करवाया है।

देखें PHOTOS :

Image Copyright : Google

Image Copyright : Google

Image Copyright : Google

Image Copyright : Google

Image Copyright : Google

Image Copyright : Google

Image Copyright : Google

Image Copyright : Google

पिछले दिनों नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर करके प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। नेहा प्रेग्नेंट हैं इसलिए गुपचुप और हड़बड़ी में शादी की गई।

Image Copyright : Google

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending