Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

हरियाणा में बहुमत से पिछड़ी बीजेपी, त्रिशंकु विधानसभा के संकेत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भाजपा 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से छह सीट कम 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में हुए चुनावों की मतगणना गरुवार को जारी है। वहीं, महाराष्ट्र की बात करें, तो पार्टी सहयोगी शिवसेना के साथ राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है। चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी दी।

हरियाणा में 86 सीटों के लिए उपलब्ध नवीनतम रुझानों से पता चला है कि कांग्रेस 25 सीटों पर, जन नायक जनता पार्टी (जेजेपी) 11 सीटों पर और इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो ) 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

चुनाव आयोग के रूझानों में संकेत मिलता है कि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीती थी।

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतदान हुआ था। रूझानों में भाजपा 97 निर्वाचन क्षेत्रों में जबकि शिवसेना 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
विपक्षी खेमे में राष्ट्रवादी कांग्रस पार्टी (एनसीपी) 52 सीटों पर, उसकी सहयोगी कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। निर्दलीय 15 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending