साइंस
नासा ने भीषण गर्मी को लेकर किया आगाह, तस्वीर में दिखाया लाल होती धरती
वॉशिंगटन। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एशिया, यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर दुनिया को आगाह किया है। इन सभी जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है और कई जगहों पर गर्मी का रेकॉर्ड टूट गया है।
नासा ने 13 जुलाई 2022 की इस तस्वीर में दिखाया है कि किस तरह से पूर्वी गोलार्द्ध में सतह का तापमान है। इस तस्वीर में यह नीली धरती भीषण गर्मी की वजह से लाल नजर आ रही है। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि उत्तरी भारत भी प्रचंड गर्मी का सामना कर रहा है। नासा के नक्शे में उप्र, हरियाणा, राजस्थान और मप्र के कुछ हिस्से तो बहुत ही ज्यादा गर्मी की चपेट में हैं।
On July 13, 2022, Earth satellites captured temperatures rising above 40 degrees Celsius (104 degrees Fahrenheit) due to extreme, record-breaking heatwaves across much of Europe, Africa, and Asia: https://t.co/tD6DmpXMyz pic.twitter.com/cb3P1F699Y
— NASA (@NASA) July 18, 2022
नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के स्टीवन पावसोन ने कहा कि विभिन्न जगहों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि वहां ठंडे होने पर नजर आने वाला नीला रंग अब लाल में बदल गया है जो भीषण गर्मी का संकेत है। धरती का यह विशाल इलाका भीषण गर्मी की चपेट में है जो इस बात का संकेतक है कि इंसानों की ओर से ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से मौसम में यह खतरनाक बदलाव आया है और इसका असर हमारे जीवन परिस्थितियों में साफ नजर आ रहा है।
पुर्तगाल में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस, आधा देश अलर्ट पर
पश्चिमी यूरोप जहां पहले ही भीषण सूखे से गुजर रहा है, वहां भयानक गर्मी ने आग को भड़का दिया है जो पुर्तगाल, स्पेन और फ्रांस के कुछ हिस्सों तक भड़क गई है। पुर्तगाल में तापमान 13 जुलाई को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और 3 हजार हेक्टेयर का इलाका जलकर राख हो गया।
आधा देश रेड अलर्ट पर है और देश में 14 जगहों पर आग लगी है। फायर फाइटर्स इसे बुझाने में जुटे हुए हैं। यही नहीं स्पेन के मैड्रिड शहर में 1500 हेक्टेयर इलाका जलकर राख हो गया। इटली में रेकॉर्ड गर्मी से मारमोलादा ग्लेशियर का एक हिस्सा गिर गया। इससे वहां हिमस्खन हो गया जिससे 11 पर्वतारोहियों की मौत हो गई।
ब्रिटेन में भी मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पर चेतावनी जारी की है जो अभी और बढ़ने के आसार हैं। माना जा रहा है कि सारे रेकॉर्ड ब्रिटेन में टूट सकते हैं। इस बीच उत्तरी अफ्रीका में ट्यूनिशिया में भयंकर गर्मी पड़ रही है। यहां आग लगने से काफी फसल जल गई है।
राजधानी ट्यूनिस में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे यहां पर 40 साल का रेकार्ड टूट गया। ईरान में भी जुलाई के महीने में गर्मी से बुरा हाल है और यहां पर जून में पारा 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। चीन में भी गर्मी के मौसम में सूखा पड़ा है जिससे सड़कें पिघल गई और छतों पर लगी टाइल भी गिर गईं।
भीषण गर्मी का सीधे इंसान के स्वास्थ्य पर असर
शंघाई में तापमान 13 जुलाई को 2022 तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो साल 1873 के बाद सबसे ज्यादा है। भारी आर्द्रता और रातभर गरम तापमान से बहुत ही खतरनाक स्थितियां पैदा हो गईं। स्टीवन पावसोन ने कहा कि इस तरह की भीषण गर्मी का सीधे इंसान के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसके अन्य परिणाम भी भयानक होते हैं। यूरोप और अफ्रीका अब अग्निकांड से जूझ रहे हैं। यह उत्तरी अमेरिका में भी बढ़ा है।
ऑटोमोबाइल
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
नई दिल्ली। जिन बाइक ओनर को माइलेज को लेकर शिकायत रहती है, उनकी शिकायत अब दूर होने वाली है, क्योंकि हम आज आपको बताने जा रहे हैं उन खास टिप्स के बारे में, जिनको फॉलो करके आप अपनी मोटरसाइकिल की माइलेज आसानी से बढ़ा सकते हैं।
बाइक सर्विसिंग
अन्य मौसम की तुलना में गर्मियों में मोटरसाइकिल को ज्यादा सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है। गर्मी ज्यादा पड़ने की वजह से मोटरसाइकिल के पार्ट्स को ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में सर्विसिंग समय से करवाएं और जरूरी पार्ट्स को भी जरूर चेंज करवाएं।
टॉप स्पीड पर जानें से बचें
अगर आप अपनी बाइक से अच्छे माइलेज की उम्मीद करते हैं, तो उसे एक ही स्पीड में चलाएं। इससे वाहन के इंजन पर अधिक लोड नहीं आता और वो बिना ज्यादा पेट्रोल जलाए अच्छा माइलेज प्रदान करता है। इसके अलावा क्लच दबा कर गाड़ी चलाने और बार-बार ब्रेक लगाने से भी माइलेज पर खराब असर पड़ता है।
ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन करें बंद
अगर आप सिटी राइड कर रहे हैं तो आपको थोड़ा अधिक सचेत रहने की जरूरत है। सिटी राइडिंग के दौरान ट्रैफिक सिग्नल्स अधिक पड़ते हैं। अगर आप किसी रेड लाइट पर पहुंचते हैं तो गाड़ी के इंजन को बंद कर दें। इससे माइलेज पर काफी असर पड़ेगा।
लो RPM पर रखें बाइक
अपनी बाइक के RPM को मिनिमम रखें। अगर बाइक की रेस ज्यादा है तो यह ज्यादा ईंधन की खपत करेगी। इसके अलावा यह स्टार्ट होने पर खड़े-खड़े भी ज्यादा ईंधन की खपत करेगी। बेवजह रेस देने से बचें।
गियर शिफ्टिंग करें स्लो
गियर शिफ्टिंग अगर तेज की जाए तो इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है और दबाव ज्यादा होने की वजह से फ्यूल कंज्यूमिंग बढ़ जाती है। ऐसे में आपको गियर शिफ्टिंग स्लो करनी चाहिए।
-
लाइफ स्टाइल3 hours ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
पीएम मोदी के नामांकन से पहले अमित शाह और सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, तैयारियों का लिया जायजा
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं : प्रियंका गांधी
-
नेशनल1 day ago
अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो