Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

साइंस

नासा के वैज्ञानिक की नई खोज- चांद के कुछ गड्ढे हैं रहने योग्य, तापमान सामान्य

Published

on

Loading

वॉशिंगटन। चांद पर बेस बनाने के लिए इंसान बेकरार है लेकिन सूर्य की खतरनाक रेडिएशन के कारण वहां तापमान सामान्य नहीं रहता है। अब नासा के वैज्ञानिक ने इसका हल लगभग खोज लिया है। इस वैज्ञानिक ने चांद पर ऐसी जगहों की खोज की है जहां तापमान आरामदायक है। चांद के कुछ गड्ढों में खोज करने पर उन्होंने यहाँ तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पाया।

चांद पर हुई ये खोज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इससे भविष्य के चांद मिशन में मदद मिलेगी। दरअसल, चांद पर तापमान बहुत अधिक है। यहां दिन का तापमान पृथ्वी से 15 गुना ज्यादा लगभग 127 डिग्री सेल्सियस तक होता है। चांद के अंधेरे वाले हिस्से में तापमान माइनस 173 डिग्री सेल्यिस तक गिर जाता है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर के प्रोजेक्ट वैज्ञानिक नूह पीटरसन ने चंद्रमा के गड्ढों की इस विशेषता के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, ‘यह जानते हुए कि ये गड्ढे एक स्थिर वातावरण बनाते हैं हमें चांद की इन विशेषताओं को जानने और खोज की संभावना को चित्रित करने में मदद करेगा।’ चांद के गड्ढों को 2009 में खोजा गया था, तभी से वैज्ञानिक इस बात की खोज कर रहे हैं कि क्या इन्हें शेल्टर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। ये गड्ढे चांद की सतह पर खोखली गुफा जैसे होते हैं।

गड्ढों में कम रहा तापमान

नई रिसर्च का नेतृत्व करने वाले टायलर होर्वथ ने कहा, ‘200 से ज्यादा गड्ढों में से लगभग 16 लावा ट्यूब के हैं।’ वर्तमान में स्टडी के लिए वैज्ञानिक, 328 फीट गहरे गड्ढे पर फोकस कर रहे हैं, जिसे मेर ट्रैंक्विलिटैटिस के रूप में जाना जाता है। चट्टान की थर्मल प्रॉपर्टी जानने के लिए कंप्यूटर मॉडल का इस्तेमाल किया गया। इसमें पाया कि जिन जगहों पर गड्डे में परछाई है वहां तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है।

Continue Reading

ऑटोमोबाइल

इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज

Published

on

By

easily increase the mileage of your bike in summer

Loading

नई दिल्ली। जिन बाइक ओनर को माइलेज को लेकर शिकायत रहती है, उनकी शिकायत अब दूर होने वाली है, क्योंकि हम आज आपको बताने जा रहे हैं उन खास टिप्स के बारे में, जिनको फॉलो करके आप अपनी मोटरसाइकिल की माइलेज आसानी से बढ़ा सकते हैं।

बाइक सर्विसिंग

अन्य मौसम की तुलना में गर्मियों में मोटरसाइकिल को ज्यादा सर्विसिंग की जरूरत पड़ती है। गर्मी ज्यादा पड़ने की वजह से मोटरसाइकिल के पार्ट्स को ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में सर्विसिंग समय से करवाएं और जरूरी पार्ट्स को भी जरूर चेंज करवाएं।

टॉप स्पीड पर जानें से बचें

अगर आप अपनी बाइक से अच्छे माइलेज की उम्मीद करते हैं, तो उसे एक ही स्पीड में चलाएं। इससे वाहन के इंजन पर अधिक लोड नहीं आता और वो बिना ज्यादा पेट्रोल जलाए अच्छा माइलेज प्रदान करता है। इसके अलावा क्लच दबा कर गाड़ी चलाने और बार-बार ब्रेक लगाने से भी माइलेज पर खराब असर पड़ता है।

ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन करें बंद

अगर आप सिटी राइड कर रहे हैं तो आपको थोड़ा अधिक सचेत रहने की जरूरत है। सिटी राइडिंग के दौरान ट्रैफिक सिग्नल्स अधिक पड़ते हैं। अगर आप किसी रेड लाइट पर पहुंचते हैं तो गाड़ी के इंजन को बंद कर दें। इससे माइलेज पर काफी असर पड़ेगा।

लो RPM पर रखें बाइक

अपनी बाइक के RPM को मिनिमम रखें। अगर बाइक की रेस ज्यादा है तो यह ज्यादा ईंधन की खपत करेगी। इसके अलावा यह स्टार्ट होने पर खड़े-खड़े भी ज्यादा ईंधन की खपत करेगी। बेवजह रेस देने से बचें।

गियर शिफ्टिंग करें स्लो

गियर शिफ्टिंग अगर तेज की जाए तो इससे इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ने लगता है और दबाव ज्यादा होने की वजह से फ्यूल कंज्यूमिंग बढ़ जाती है। ऐसे में आपको गियर शिफ्टिंग स्लो करनी चाहिए।

Continue Reading

Trending