मुख्य समाचार
पीएम की होर्डिंग पर पोती कालिख, दर्ज हुआ मुकदमा
हरदोई। यूपी के हरदोई में केंद्र सरकार की सरकारी योजनाओं की होर्डिंग में प्रधानमंत्री की फोटो को काला करने के आरोप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 25 कांग्रेसियों के खिलाफ गम्भीर आपराधिक धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज़ किया है। कालिख पोतने का वीडियो भी एक कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया पर वायरल किया है। खुद यूपी पुलिस की तरफ से दर्ज़ कराये गए इस गम्भीर मुकदमे के बाद कांग्रेसी कार्यालय में सन्नाटा है वहीं पुलिस वीडियो के आधार पर कांग्रेसी नेताओ की पहचान करने में जुटी है।
दरअसल यूपी सरकार में कांग्रेसी नेताओ के नाम पर चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाकर रविवार को करीब 25 से 30 की संख्या में कांग्रेसियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यहाँ गुपचुप तरीके से प्रदर्शन किया और एक पेट्रोल पम्प पर लगी प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर कालिख पोत दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत होर्डिंग में लगी कालिख साफ़ करा कर मामले में कार्रवाई की।
रविवार को हुए इस तरह के गुपचुप प्रदर्शन का वीडियो खुद कांग्रेसियों ने ही वायरल किया है। हालाकि कांग्रेसियों द्वारा पीएम की होर्डिंग पर कालिख पोतने की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी लेकिन कांग्रेसी पुलिस को धता बताकर मौके से भाग निकले। बाद में जब कांगेसियों ने इस घटना का वीडियो वायरल किया, उसके बाद मामला राजनैतिक तूल न पकडे इसलिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 25 लोगो के खिलाफ गम्भीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज़ करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गम्भीर अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज़ होने के बाद होर्डिंग पर कालिख पोतने वाले कांग्रेसी फिलहाल भूमिगत है और जिला कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा पसरा है।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल7 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल2 days ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक2 days ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
नेशनल11 hours ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद